Vice-Chancellor Dr. Prashant Patil met Governor Bhagat Singh Koshyari

    Loading

    अहमदनगर. राहुरी ( Rahuri) के महात्मा फुले कृषि विद्यापीठ (Mahatma Phule Krishi Vidyapeeth)  के नवनियुक्त कुलगुरू डॉ. प्रशांत कुमार पाटिल (Dr. Prashant Kumar Patil) ने मुंबई (Mumbai) के राजभवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Governor Bhagat Singh Koshyari) से सदिच्छा भेंट की।

    इस भेंट के दौरान कुलगुरू डॉ. पाटिल ने राज्यपाल कोश्यारी को फुले कृषि विवि के शिक्षण, संशोधन और विस्तार शिक्षा कार्यों की जानकारी दी।

    अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने का विशेष प्रयास

    महात्मा फुले कृषि विद्यापीठ में कुलगुरू का पदभार स्वीकार करने के उपरांत कुलगुरू डॉ. प्रशांत कुमार पाटिल ने पहली बार राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से सदिच्छा भेंट की है। कुलगुरू डॉ. पाटिल ने महात्मा फुले कृषि विवि द्वारा किसानों को आपूर्ति की जानेवाली कृषि निविष्ठाओं के बारे में राज्यपाल से मार्गदर्शन लिया। पाटिल ने कहा कि कृषि विद्यापीठ निर्मित बीज, पौधे, जैविक कीटनाशक और अन्य उत्पादनों की बिक्री के लिए विद्यापीठ के 10 जिलों में स्थापित बिक्री केंद्रों द्वारा इन कृषि निविष्ठाओं को अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने का विशेष प्रयास किए जाएंगे। चर्चा के दौरान कुलगुरू पाटिल ने विद्यापीठ के आर्गेनिक खेती के बारे में अवगत कराया। उसी तरह छात्रों मे कौशल विकास का कार्यक्रम के माध्यम से स्वयंरोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रयास भी करने की जानकारी दी।