File Photo
File Photo

    Loading

    अकोला. शहर में जलापूर्ति करनेवाले महान ग्राम में स्थित काटेपूर्णा बांध में 73.82 प्रतिशत जलभंडारण हो गया है. इस तरह शहर के लिए भरपूर पानी उपलब्ध हो गया है. इसी प्रकार वान प्रकल्प में 54.07, निर्गुणा प्रकल्प में 71.37, मोर्ना प्रकल्प में 51.06 तथा उमा प्रकल्प में 24.14 प्रतिशत पानी का जलभंडारण हो गया है.

    जिले के 6 लघु प्रकल्प ओवर फ्लो

     जिले के कुल 36 लघु प्रकल्पों में से 10 लघु प्रकल्पों में शत प्रतिशत जलभंडारण हो गया है. जिसमें से 6 लघु प्रकल्प ओवर फ्लों हो गए हैं. जिले के मध्यम और बड़े प्रकल्प में पानी की आवक की गति कुछ प्रमाण में धीमी हो गई है. 

    जिले में कुल 36 लघु प्रकल्प हैं. इस लघु प्रकल्प की जलभंडारण की क्षमता कम होती है. जिससे वॉटर शेड क्षेत्र में जोरदार बारिश होने पर ही लघु प्रकल्प में शत प्रतिशत जलभंडारण होता है. अधिक बारिश होने पर ओवर फ्लो हो जाते हैं. इस सप्ताह में जिले के 10 लघु प्रकल्पों में शत प्रतिशत जलभंडारण हो गया है. तथा 6 लघु प्रकल्पों से पानी का विसर्ग शुरू है.

    जिले के बार्शीटाकली तहसील के इसापुर, घोटा, घोंगा, झोडगा इन चार लघु प्रकल्पों में शत प्रतिशत जलभंडारण हुआ है. लेकिन अभी भी इस प्रकल्प से पानी का विसर्ग शुरू नहीं हुआ है. इस दौरान इस प्रकल्प के वॉटर शेड क्षेत्र में जोरदार बारिश होने पर ही उसका जलस्तर बढ़ने के लिए मदद होगी.

    पानी का विसर्ग
    ……………………………………………

    तहसील            प्रकल्प                     विसर्ग
    ……………………………………………………….

    अकोला-     सीसा उदेगांव-         4 सेंमी

    अकोला-     कुंभारी-                1 सेंमी

    अकोला-     सुकली-                3 सेंमी

    अकोट-     चिंचपानी-               1 सेंमी

    अकोट-     भिलखेड-               1 सेंमी

    अकोट-     धारुर-                  1 सेंमी

    ……………………………………………………………..