नूतन जिलाधिकारी नीमा अरोरा ने पदभार स्वीकारा

    Loading

    अकोला. जिले की नूतन जिलाधिकारी नीमा अरोरा ने आज जिलाधिकारी पद का कार्यभार स्वीकारा. निवर्तमान जिलाधिकारी जीतेंद्र पापलकर ने आज नूतन जिलाधिकारी अरोरा की ओर जिले के कामकाज के सूत्र सौंपा है.

    इस अवसर पर अतिरिक्त जिलाधिकारी अनिल खंडागले, निवासी उप जिलाधिकारी संजय खडसे, उप विभागीय अधिकारी डा. नीलेश अपार, उप जिलाधिकारी बाबासाहब गाडवे, उप जिलाधिकारी घुगे, सदाशिव शेलार, उप जिला चुनाव अधिकारी मुकेश चव्हाण, संदीप चिंचोले, जिला अग्रणी बैंक व्यवस्थापक आलोक तेराणिया तथा विविध विभाग प्रमुख उपस्थित थे.

    प्रारंभ में निवर्तमान जिलाधिकारी पापलकर ने नूतन जिलाधिकारी अरोरा का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. उसके बाद पदभार हस्तांतरण की प्रक्रिया सम्पन्न हुई. बाद में सभी अधिकारियों का परिचय करवाकर दिया गया. अंत में निवर्तमान जिलाधिकारी पापलकर को पुष्पगुच्छ देकर बिदाई दी गई.