आर्टिकल

Published: Sep 10, 2021 02:07 PM IST

Shocking Videoविदाई के बाद दूल्हे को कार में थप्पड़ जड़ते हुए दुल्हन का वीडियो हुआ वायरल, देखकर लोग हुए हैरान

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Picture Credit: Instagram

शादी (Wedding) से जुड़े कई मजेदार वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होते रहते है। शादी में दूल्हा-दुल्हन (Bride and Groom) के बीच कई अजीबोगरीब मोमेंट होते है। कई शादी में दूल्हा-दुल्हन ऐसी हरकत कर देते है। जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते है। सोशल मीडिया पर शादी में दूल्हा और दुल्हन की मस्ती-शरारत के कई मजेदार वीडियो सामने आते रहते है। कई बार शादी में ऐसी घटनाएं भी हो जाती है। जिसे देखने के बाद लोग दंग रह जाते है।

इन दिनों एक शादी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें विदाई के समय दुल्हन कार में बैठकर दूल्हे की ऐसी पिटाई कर रही है। जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे और सोच में पड़ जायेगे कि आखिर दुल्हन ऐसा क्यों कर रही है। वहीं वीडियो को देखने के बाद अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो में आप देख सकते है कि  दूल्हा-दुल्हन एक कार में बैठे हुए हैं।

अचानक दुल्हन को कुछ हो जाता है और वह दूल्हे पर हमलावर हो जाती है। वह दूल्हे को कॉलर से पकड़कर तमाचा जड़ने लगती है। दुल्हन को किस बात पर गुस्सा आया है, जो वह दुल्हन की ऐसी हालत कर रही है।

इसे देखकर सभी हैरान है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे है।