आर्टिकल

Published: Sep 10, 2021 11:20 PM IST

Akshay Kumar Airport Lookअक्षय कुमार अपनी मां के निधन के दूसरे दिन पूरे परिवार के साथ लंदन हुए रवाना, शुरू किया अपना काम

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
अक्षय कुमार अपनी मां के निधन के दूसरे दिन पूरे परिवार के साथ लंदन हुए रवाना, शुरू किया अपना काम

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के लिए 8 सितंबर काफी बुरा रहा हैं। इस दिन अभिनेता अक्षय कुमार ने पानी मां को हमेशा के लिए खो दिया। लंबी बीमारी के बाद उनके मां का निधन हुआ जिससे अक्षय कुमार और उनके फैंस काफी निराश हुए। लेकिन अब अक्षय कुमार अपनी लाइफ को एक बार फिर पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। अक्षय कुमार को उनके परिवार के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

अक्षय कुमार अपनी मां के निधन के दिन बाद ही अपने काम पर लौटे हैं। अक्षयब कुमार अब अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग करेंगे। 

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को आज सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर पूरे परिवार के साथ स्पॉट किया गया। अक्षय कुमार इस दौरान काफी उदास दिखाई दिए। 

उदास अक्षय कुमार इस दौरान मीडिया के सामने हाथ जोड़ते हुए दिखाई दिए। अक्षय कुमार ने अपने आँखों पर चश्मा लगाए हुए नजरव आए। 

सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार के साथ उनके परिवार की यह तस्वीरें बड़े तेजी से वायरल हो रही हैं।

बीते कुछ समय से अक्षय कुमार लंदन में ही शूटिंग कर रहे थे। अपनी मां की तबियत बिगड़ने के बाद अक्षय कुमार वापस मुंबई लौटे थे।