आर्टिकल

Published: Sep 10, 2021 11:46 PM IST

Bigg Boss OTTप्रतिक सहजपाल को नेहा भसीन ने दिया ऐसा बॉडी मसाज की शर्म से लाल हुए कंटेस्टेंट

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
प्रतिक सहजपाल को नेहा भसीन ने दिया ऐसा बॉडी मसाज की शर्म से लाल हुए कंटेस्टेंट

बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) में इन दिनों प्रतिक सहजपाल और नेहा भसीन की दोस्ती गहराती ही जा रही हैं। इस शो में नेहा भसीन ( Neha Bhasin) और प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) की जोड़ी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। यह दोनों एक दूसरे के करीब आते जा रहे हैं। वही इसी बिच बिग बॉस ओटीटी से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें नेहा भसीन प्रतिक सहजपाल की मालिश करती हुई दिखाई दे रही हैं। इस दौरान प्रतिक सौफे पर लेटे नजर आ रहे हैं। 

जारी किये गए इस प्रोमो में नेहा अपने कोहनी से प्रतिक के पीठ पर मालिश करती हुई नजर आ रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है और लोगों का ध्यान खिंच रहा हैं। इस वीडियो में नेहा भसीन का प्रतिक को यूं मसाज देना उन्हें अच्छा लग रहा है। लेकिन इसके बावजूद वह नेहा को ऐसा करने से मना करते हैं। इस दौरान प्रतिक नेहा से कहते है कि उन्हें काफी अजीब लग रहा हैं।

वही सोशल मीडिया पर लोग उनके इस वीडियो को लेकर तरह तरह के कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं। लोगों को ऐसा मानना हैं कि प्रतीक ने घर के अंदर अच्छे तरीके से खेलना अब छोड़ दिया हैं। वही कुछ लोग ऐसा कह रहे है कि इस शो को वह परिवार के साथ देखते है इसका ध्यान मेकर्स रखे।