आर्टिकल

Published: Jan 17, 2022 10:40 AM IST

Uttarakhand Election 2022BJP से बर्खास्त हरक सिंह रावत अब होंगे कांग्रेस में शामिल, भावुक हो बोले- निस्वार्थ होकर करेंगे जिताने का काम

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: ani

नई दिल्ली. सुबह की बड़ी खबर के अनुसार BJP से निष्काषित किए जाने के बाद अब हरक सिंह रावत (Harak Singh Rawat) ने कांग्रेस (Congress) में जाने का बड़ा ऐलान किया है। पता हो कि BJP सरकार में मंत्री रहे हरक सिंह रावत को बीते रविवार मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया था। इसके अलावा उन्हें BJP से भी 6 साल के लिए बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं कांग्रेस में शामिल पर उन्होंने अपना ताजा हालिया बयान दिया है। 

करेंगे कांग्रेस को जीताने का काम

इधर बीते रविवार को मंत्रिमंडल से निकाले गए हरक सिंह रावत ने अब कांग्रेस का दामन थामने का भी ऐलान कर दिया है। वहीं BJP सरकार में मंत्री रहे हरक सिंह रावत ने कहा कि, ” अब निसवार्थ हो कर कांग्रेस को जीताने का काम करूंगा। हम यहाँ बीते 5 सालों में नौजवान को रोजगार नहीं दे पाए हैं।” उन्होंने साथ ही प्रदेश नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तराखंड में धामी सरकार क्या नेताओं को रोजगार देने के लिए ही बना है। BJP से अपनी  बर्खास्तगी कि  व्यथा बताते हुए रावत भावुक हो रो पड़े। 

कभी कांग्रेस से BJP में हुए थे शामिल

आज निस्वार्थ सेवा और मंत्री पद की लालसा न दिखाने की बात करने वाले हरक सिंह रावत बीते 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले BJP खेमें में शामिल हुए थे। हालाँकि उससे पहले वे कांग्रेस में ही थे। हालांकि BJP में भी उनका प्रदेश नेतृत्व से हमेशा ही अनबन होते रहा है।