बाइक्स

Published: Jan 16, 2023 06:16 PM IST

Honda Activa 7Gहोंडा बनेगा स्कूटर की दुनिया का गेम चेंजर, AI तकनीक से करेगा Activa 7G लॉन्च!, पढ़े डिटेल्स

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - twitter @honda2wheelerin

दिल्ली: देश की 2 व्हीलर कंपनी होंडा (Honda) ने अपने नए एक्टिवा  7G  को जल्द हे लांच करने वाला है। हालाँकि मिली जानकारी के अनुसार होंडा 23 जनवरी को भारतीय बाजार में एक नया टू-व्हीलर लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने हाल ही सोशल मीडिया पर एक नया टीजर शेयर किया है, जिसमें नए टू-व्हीलर को लॉन्च करने के संकेत दिए हैं। बताया जा रही है कि नया टू-व्हीलर होंडा एक्टिवा का 7G वर्जन हो सकता है।

H-Smart ट्रेडमार्क का इस्तेमाल कर सकती है

खास बात यह है कि एक्टिवा का यह अवतार नई इलेक्ट्रिक हाइब्रिड तकनीक के साथ आएगा। होंडा (Honda) ने दिसंबर 2022 में नए स्कूटर के लिए H-Smart ट्रेडमार्क के लिए अप्लाई किया था और सूत्रों की माने तो कंपनी इस ट्रेममार्क का इस्तेमाल नए एक्टिवा के लिए कर सकती है। होंडा (Honda) अपने BS4 स्कूटर और मोटर बाइक पर होंडा इको टेक्नोलॉजी (HET) का इस्तेमाल करती है। इसके बाद BS6 में ट्रांजिशन एन्हांस्ड स्मार्ट पावर तकनीक का उपयोग किया गया था।  टीजर से संकेत मिलता है कि कंपनी किसी नई तकनीक पर काम कर रही है।

2 व्हीलर सेग्मेंट्स में स्कूटर की होड़ में लगी है होंडा

इससे पता चलता है कि AI इस तकनीक का एक हिस्सा हो सकता है। बहरहाल 23 जनवरी को ही यह साफ हो जायेगा कि कंपनी कौन सी तकनीक लेकर आ रही है। ऑटो एक्सपो 2023 के बाद से 2 व्हीलर सेग्मेंट्स में स्कूटर की होड़ लगी है जिससे ये तो साफ़ है की आने वाले दिनों में अर्टिफिसीएल इंटेलिजेंस की मदद से स्कूटर्स को और भी एडवांस बनाया जा रहा है और होंडा (Honda) की एक्टिवा 7G में भी इसी तकनीक का उपयोग किया जा सकता है।