कार

Published: Sep 27, 2022 03:04 PM IST

Tata Tiago EVइंतजार खत्म! देश में आ रही है टाटा की सबसे सस्ती Tiago EV, ये है खासियत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
(Image-Twitter)

नई दिल्ली: टाटा मोटर्स अपनी टाटा टियागो ईवी (Tata Tiago EV) इलेक्ट्रिक कार जल्द ही लॉन्च करने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक टाटा मोटर्स अपनी टाटा टियागो ईवी  28 सितंबर को मार्केट में उतारने वाली है। टाटा टियागो ईवी देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार मानी जा रही है। टाटा टियागो में ईवी क्रूज कंट्रोल और वन पैडल ड्राइव टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स लोगों को मिलने वाले हैं। कहा जा रहा है कि टाटा टियागो ईवी एक बार फुल चार्ज होने पर 300 किलोमीटर तक की दूरी तय करेगी। जो लोगों के लिए काफी फायदेमंद होगा।

बता दें कि ऑटो एक्सपो 2018 में टाटा टियागो ईवी को शोकेस किया गया था। इससे पहले माना जा रहा था कि इसे भारतीय बाजार में 2020 तक उतारा जाएगा लेकिन इसकी लॉन्चिंग को रोक दिया गया। वहीं टिगोर EV, टाटा नेक्सन EV और नेक्सन मैक्स EV को बाजार में उतारा। लेकीन कंपनी ने अब टियागो EV भी लॉन्च करने का फैसला लिया है।

Tata Tiago EV के ये है खास फीचर्स

आपको बता दें कि टाटा टियागो ईवी कई खासियतों से लैस है। जी हां टाटा कंपनी की टिगोर ईवी में दिया गया बैटरी पैक मिल सकता है। यानी Tiago EV में 26kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलने की संभावना है। इस खास पेशकश के बारे में बात करते हुए टाटा मोटर्स ने बताया कि टियागो ईवी फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करेगी। इस गाड़ी की बैटरी को DC फास्ट चार्जर के जरिए लगभग एक घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा। ऐसे में अब इस कार माना जा रहा है कि टियागो ईवी एक बार चार्ज करने पर लगभग 300 किलोमीटर की रेंज ऑफर करेगी। 

 

नई टेक्नोलॉजी से लैस 

इस बारे में Tata Motors ने यह भी बताया है कि Tiago EV कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ आएगी। बता दें कि यह स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट कर सकती है। इसके अलावा टाटा टियागो ईवी में वन one pedal drive फीचर भी मिलने वाला है। यह फीचर स्ट्रॉन्ग रिजेनरेटिव ब्रेकिंग सुविधा का इस्तेमाल करता है। दरअसल यह फीचर आपको एक पांव से कार चलाने की सुविधा देता है। जैसे ही आप रेस पेडल से पांव हटाते हैं तो गाड़ी खुद-ब-खुद ब्रेक करने लगती है और इससे बैटरी चार्ज होने लगती है, तो देर किस बात की आप भी तैयार हो जाए सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लेने के लिए।