ऑटोमोबाइल

Published: Apr 11, 2020 02:48 PM IST

ऑटोमोबाइलBS6 इंजन के साथ Honda Unicorn भारत में लॉन्च, जाने कीमत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

जापान की ऑटो मेकर कंपनी Honda हमेशा आकर्षित गाड़ियां लॉन्च करती रहती है। अब कंपनी ने BS6 इंजन के साथ Honda Unicorn बाइक भारत में लॉन्च कर दी है। इस गाड़ी का शानदार डिज़ाइन लोगों को आकर्षित करता है। यह बाइक हमेशा से ही लोगों की पसंद रही है।

Honda Unicorn 160 Price
इस बाइक की कीमत की बात करें तो यह पुराने मॉडल से महंगी है। इसके पुराने मॉडल में 150cc का इंजन था। अब कंपनी ने यह नया मॉडल 160cc इंजन के साथ पेश किया है। यह पुराने मॉडल से 150 ABS से 13,500 रुपए महंगी बाइक है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 93,593 रुपए है। इस बाइक का सिंगल वेरिएंट लॉन्च हुआ है। जिससे अब कंपनी 150cc वाले पुराने मॉडल को बंद कर सकती है।

Honda Unicorn 160 Engine
यह बाइक 160cc का सिंगल-सिलेंडर, फ्यूल-इंजेक्शन BS6 इंजन से लैस है। जो होंडा ईको टेक्नोलॉजी के साथ आता है। कंपनी ने दावा किया है कि इस बाइक का नया मॉडल 14 प्रतिशत ज्यादा माइलेज देगा। इमसें 5 स्पीड गियरबॉक्स है।

जानकारी के लिए बतादें कि इस बाइक के पुराने BS4 150cc मॉडल में सिर्फ 4 स्पीड गियरबॉक्स है।

Honda Unicorn 160 Specification
होंडा की यह नई बाइक 5 स्टेप एडजेस्टेबल रियर सस्पेंशन, कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) के साथ आती है। इसमें अलॉय व्हील्स है। यह ड्रम और डिस्क ब्रेक वेरिएंट में उपलब्ध है। पुराने मॉडल से यह बाइक 19mm ज्यादा लंबी है। साथ ही 27mm ज्यादा लंबी सीट है। इसके अलावा 5mm ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है।

यह बाइक चार कलर ऑप्शन ब्लैक, जेनी ग्रे मेटैलिक, रिबेल रेड मेटैलिक और एथलेटिक ब्लू मेटैलिक में उपलब्ध होगी। कंपनी ने इस पर 6 साल की वारंटी दे रही है। जिसमें 3 साल की स्टैंडर्ड वारंटी और 3 साल की एक्सटेंडेड वारंटी मिलेगी।