ब्लॉग

Published: Sep 06, 2022 04:01 PM IST

Liz Trussबचपन में प्ले किया था प्रधानमंत्री 'मार्गरेट थैचर' का रोल आज खुद बनने जा रही ब्रिटेन की PM, जानें कौन हैं लिज़ ट्रस

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Pic

ब्रिटेन : लिज़ ट्रस यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) की तीसरी महिला प्रधानमंत्री बनने जा रही हैं। जिन्हें यूनाइटेड किंगडम की जनता द्वारा चुना गया है। 20927 वोटों से ऋषि सुनक (Rishi Sunak) को हराने के बाद अब लिज ट्रेस (Liz Truss) 6 सितंबर को शपथ ग्रहण कर बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) की जगह लेंगी, लेकिन क्या आप इसके अलावा भी लिज़ ट्रस के बारे में जानते हैं कि लिज़ ट्रस कौन है? और कैसे वो यहां तक पहुंची, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं। 

कौन हैं लिज ट्रस?

सबसे पहले हम आपको ये बता दें कि लिज ट्रस का पूरा नाम मैरी एलिजाबेथ ट्रस है। उनकी उम्र 47  साल है। ट्रस का जन्म 26 जुलाई, 1975 को ऑक्सफोर्ड में हुआ था। लिज ट्रस के पिता मैथ्स के प्रोफेसर थे और मां एक नर्स थीं। उनका परिवार उस वक्त पॉलिटिक्स में इंट्रेस्टेड नहीं था। 

लिज ट्रस को हारना बिल्कुल भी पसंद नहीं 

 गौरतलब है कि लिज के भाई ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें बचपन से ही हारने से सख्त नफरत है। वो कहीं हारना पसंद नहीं करती। बचपन में जब हम खेलते थे तो वो कहीं हार न जाएं, इसलिए खेल के बीच से ही वो भाग जाती थी। ट्रस जब महज 7 साल की थीं तो उस दौरान उन्होंने स्कूल के नाटक में पूर्व प्रधानमंत्री और अपनी आइडल मार्गरेट थैचर का रोल प्ले किया था और आज वो खुद ब्रिटेन की प्रधानमंत्री बनने जा रही हैं। 

लिज ट्रस का एजुकेशन  

लिज ट्रस ने अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी करने के लिए ग्लासगो और लीड्स के स्कूलों का रुख किया। उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई ऑक्सफोर्ड के मेर्टन कॉलेज से की है। जहां पर ट्रस ने दर्शनशास्त्र, राजनीति और अर्थशास्त्र का अध्ययन किया। बता दें कि ट्रस जब यूनिवर्सिटी में थी तभी से वो राजनीति में सक्रिय थीं।

ऐसे हुई राजनीति की शुरुआत 

साल 1996 में ट्रस ने ग्रैजुएशन की पढाई पूरी करने के बाद ही कंजर्वेटिव पार्टी को ज्वॉइन कर लिया था। ट्रस ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रह चुके डेविड कैमरन, थेरेसा मे और बोरिस जॉनसन के तहत विभिन्न कैबिनेट पदों पर काम किया है। इतना ही नहीं साल 2010 से ही साउथ वेस्ट नॉरफॉक से सांसद थीं।

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर कंट्रोवर्सी 

साल 2000 में ट्रस ने फैलो अकाउंटेंट हग ओलेरी से शादी किया। जिससे उनकी दो बेटियां भी हैं, लेकिन इसके बाद भी साल 2004 से 2005 के बीच लिज ट्रस का सांसद मार्क फील्ड के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की बात भी खूब सुर्खियों में रहा। हालांकि, इन सब के बावजूद भी ट्रस की शादी ओलेरी के साथ नहीं टूटी।