ब्लॉग

Published: Sep 19, 2020 11:59 AM IST

'Birthday Special'देश का गौरव बढ़ाने वाली अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

सुनीता विलियम्स भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और अमेरिकी नौसेना की अधिकारी हैं। वह आज यानि 19 सितंबर 55वीं सलगिराह माना रही हैं। उन्होनें अपनी सच्ची लगन और कड़ी मेहनत के बल से पूरी दुनिया में अपनी एक पहचान बनाई है। इन्होंने एक महिला अंतरिक्ष यात्री के रुप में 195 दिनों तक अंतरिक्ष में रहने का विश्व रिकॉर्ड बनाया। एक समय में एक महिला द्वारा सबसे ज़्यादा बार किया गया स्पेस वॉक का रिकॉर्ड उनके नाम पर था। तो आइए आज जानते हैं उनके जीवन के बारे में कुछ खास बातें…

जीवन-
सुनीता विलियम्स का जन्म अमेरिका के ओहायो राज्य के यूक्लिड शहर में 19 सितंबर, 1965 में हुआ था। उनके पिता डॉ दीपक पंड्या और माता उर्सुलीन बोनी पंड्या हैं, जो स्लोवेन-अमेरिकी मूल की हैं। उनके पिता वर्ष 1964 में भारत से अमेरिका चले गए थे। अपने तीन भाई-बहनों में सुनीता सबसे छोटी हैं। उनके भाई जय थॉमस पंड्या उनसे चार साल बड़े हैं और उनकी बहन डायना अन्ना तीन साल।
सुनीता ने मस्साचुत्तेस (नीधम) के नीधम हाई स्कूल से वर्ष 1983 में स्कूल की पढ़ाई पूरी की और वर्ष 1987 में ‘यूनाइटेड स्टेट्स नेवल अकैडमी’ से फिजिकल साइंस में स्नातक किया। इसके पश्चात उन्होंने फ्लोरिडा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी से वर्ष 1995 में ‘इंजिनीरिंग प्रबंधन’ में स्नातकोत्तर किया। 
सुनीता विलियम्स का विवाह माइकल जे विलियम्स से हुआ है। माइकल एक संघीय पुलिस अधिकारी हैं। इन दोनों ने ही अपने करियर के शुरूआती दौर मैं हेलीकाप्टर चलाया है। वे पशु प्रेमी भी हैं और गणेश की उपासक हैं। वह नौसेना पोत चालक, हेलीकाप्टर पायलट, पेशेवर नौसैनिक, मैराथन धाविका और अंतरिक्ष यात्री एवं विश्व-कीर्तिमान धारक हैं। उन्हें दौड़, तैराकी, बाइकिंग, विंडसर्फिंग, स्नोबोर्डिंग और बो हुन्तिंग का भी शौक है।

नासा करियर-

पुरस्कार और सम्मान-