कॉरपोरेट जगत

Published: Jun 19, 2023 10:13 PM IST

BYJU'S LayoffsBYJU'S ने शुरू की छंटनी! 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली. शिक्षा-प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू ने अपनी पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत करीब 1,000 कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि छंटनी का शिकार हुए कर्मचारी विभिन्न विभागों से संबंधित हैं।

एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा से कहा, “बायजू ने करीब 1,000 कर्मचारियों को बाहर कर दिया है। हालांकि, नए कर्मचारियों के आने से कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या 50,000 के आसपास बनी हुई है।”

कंपनी में छंटनी का नया दौर एक अरब डॉलर के कर्ज भुगतान को लेकर अमेरिकी अदालत में जारी कानूनी विवाद के बीच शुरू हुआ है। बायजू ने पहले कहा था कि वह अक्टूबर, 2022 से लेकर अगले छह महीनों में करीब 2,500 कर्मचारियों की छंटनी करेगी।

सूत्र ने कहा कि हाल में हुई छंटनी कंपनी की लागत कम करने की प्रक्रिया का ही हिस्सा है। इस बारे में टिप्पणी के लिए भेजे गए ईमेल का बायजू की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। (एजेंसी)