कॉरपोरेट जगत

Published: Feb 09, 2023 08:20 PM IST

Ambani Became Richest Man In Asiaमुकेश अंबानी की बड़ी छलांग, टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में वापसी, पढ़े स्पेशल रिपोर्ट

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) लंबे अंतराल के बाद दुनिया के सबसे अमीर अरबपतियों की शीर्ष 10 सूची में वापस आ गए हैं। Forbes Real Time Billionaires List के मुताबिक, मुकेश अंबानी फिर से सबसे अमीरों की लिस्ट में 10वें पायदान पर पहुंच गए हैं। मुकेश अंबानी 83.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ फोर्ब्स (Forbes) की सूची में शीर्ष 10 सबसे अमीर लोगों में शामिल हो गए हैं। बुधवार को मुकेश अंबानी की संपत्ति में 1.6 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। तो उनकी दौलत 83.2 अरब डॉलर हो गई है।

 बन गए एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति

अंबानी 12वें स्थान से बढ़कर 10वें स्थान पर पहुंच गए। इस तरह वह एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। फोर्ब्स की लिस्ट में टॉप 10 में शामिल होने वाले मुकेश अंबानी इकलौते भारतीय हैं। पहले इस लिस्ट में गौतम अडानी (Gautam Adani) का नाम भी शामिल था, लेकिन हिंडनबर्ग रिपोर्ट (Hindenburg Report) के बाद उनकी संपत्ति आधी हो गई और वे गिरकर 17वें पायदान पर आ गए।

अंबानी की संपत्ति में सालाना इजाफा

मुकेश अंबानी की नेटवर्थ (Ambani Net worth) चार्ट पर नजर डालें तो 2018 से उनकी संपत्ति में लगातार इजाफा हो रहा है। विश्व अरबपतियों की सूची के अनुसार 2018 में उनकी कुल संपत्ति 3.3 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई। 2019 में मुकेश अंबानी की संपत्ति बढ़कर 4.1 लाख करोड़ हो गई। 2020 में अंबानी की दौलत 7 लाख करोड़ पहुंच गई थी। वहीं, 2022 में उनकी नेटवर्थ 7.48 लाख करोड़ हो गई थी।