इकॉनमी

Published: Jan 31, 2024 07:27 AM IST

Interim Budget 2024-2025आज से संसद में बजट सत्र, कल पेश होगा मोदी सरकार का अंतरिम बजट

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: आज यानी 31 जनवरी बुधवार को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट (Intrim Nudget) सत्र सुबह 11 बजे से शुरू होगा। आज सत्र से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) का अभिभाषण होगा। राष्ट्रपति मुर्मू नई संसद में आज पहली बार दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) के सदस्यों को संबोधित करेंगी। इस दौरान वे सरकार की उपलब्धियां भी सदन को बताएंगी। इसके बाद आगामी 1 फरवरी यानी गुरूवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) अंतरिम बजट पेश करेंगी।

जानकारी दें कि इस बजट सत्र के शुरू होने से पहले बीते मंगलवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। इसमें केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने जानकारी दी कि, शीतकालीन सत्र में सस्पेंड हुए 146 विपक्षी सांसदों के निलंबन को रद्द कर दिया गया है। ये सभी सांसद आज से संसद की कार्यवाही में शामिल हो सकेंगे।

वहीं कल पेश होने वाले अंतरिम बजट में सरकार आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर किसानों को बड़ी राहत दे सकती है। ऐसे कयास हैं कि, पीएम किसान सम्मान निधि योजना की राशि 6 हजार से बढ़ाकर अब 9 हजार करने के लिए अंतरिम बजट में इस राशि का प्रावधान किया जाएगा। इसके अलावा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, घरेलू नवाचार और निजी निवेश को बढ़ावा देने पर भी मोदी सरकार सोच सकती है।

क्या है अंतरिम बजट 

दरअसल जिस साल देश में लोकसभा के चुनाव होने हैं उस साल वित्त मंत्री एक अंतरिम बजट पेश करती है। यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को बिना किसी परेशानी के आगे बढ़ाने में बहुत मदद करती है। इस बजट में पूरे साल की जगह पर आगामी वित्त वर्ष के अगले कुछ महीनों को कवर किया जाता है।

अंतरिम बजट और पूर्ण बजट में यह है अंतर 

गौरतलब है कि, सरकार को हर वित्त वर्ष की शुरुआत में एक बजट पेश करना होता है। भारत में वित्त वर्ष का कार्यकाल 1 अप्रैल से 31 मार्च तक होता है। वहीं अंतरिम बजट सरकार को आम चुनावों का फैसला होने और नई सरकार बनने के बाद फुल बजट की घोषणा करने तक, देश को चलाने के लिए जरुरी धन उपलब्ध कराता