इकॉनमी

Published: Mar 07, 2024 12:57 PM IST

DA Hikeकेंद्रीय कर्मचारियों को आज मिलेगा 'होली गिफ्ट'! DA 4% बढ़ाकर 50% कर सकती है 'मोदी सरकार'

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: एक बड़ी खबर के अनुसार केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों को आज खुशखबरी मिल सकती है। जी हां, आज शाम कैबिनेट (CCEA) की बैठक में महंगाई भत्ता (DA) 4% बढ़ाने का अहम फैसला हो सकता है। वहीं बीते 1 जनवरी 2024 से बढ़ा हुआ DA लागू करने का प्रस्ताव भी रखा गया है।

अगर ऐसा हुआ तो केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता अब 50% हो जाएगा। वहीं इसका सीधा लाभ 48।67 लाख केंद्रीय कर्मियों और 67.95 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। इससे पहले बीते साल अक्टूबर में महंगाई भत्ता 4% बढ़ाकर 46% किया गया था।

इसमें आज और 4% की बढ़ोतरी के बाद DA 50% तक पहुंच जायेगा। वहीं 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार, यदि DA 50% तक पहुंच जाता है, तो मकान किराया भत्ता, बच्चों की शिक्षा भत्ता, परिवहन भत्ता आदि में भी अब बढ़ोतरी हो जाएगी। साथ ही कर्मचारियों को मिलने अन्य दूसरे भत्ते भी बढ़ेंगे। यानी इससे केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में अब जबरदस्त इजाफा देखने को मिल सकता है।