इकॉनमी

Published: Mar 07, 2022 10:02 AM IST

Crude Oil Priceरूस-यूक्रेन संकट से कच्चे तेल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में रिकॉर्ड स्तर पर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Pic

तोक्यो. रूस (Russia) के खिलाफ कड़े प्रतिबंधों की बढ़ती मांग के बीच तेल की कीमत में 10 डॉलर प्रति बैरल से अधिक का उछाल आया और सोमवार को शेयर बाजार में तेजी से गिरावट आयी। ब्रेंट कच्चा तेल सोमवार तड़के कुछ समय के लिए 10 डॉलर से बढ़कर लगभग 130 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

इसके लिए रूस के खिलाफ कठोर प्रतिबंधों के बढ़ते आह्वान के बीच यूक्रेन में संघर्ष के गहराने को जिम्मेदार माना जा रहा है। इस बीच, लीबिया की राष्ट्रीय तेल कम्पनी ने कहा कि एक सशस्त्र समूह ने दो महत्वपूर्ण तेल क्षेत्रों को बंद कर दिया था, जिसके बाद तेल की कीमतें बढ़ रही हैं। 

गौरतलब है कि रूसी सेना के यूक्रेन में गोलाबारी (Russia Ukraine War) तेज करने के बीच युद्धग्रस्त देश के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से रूस के खिलाफ प्रतिबंध और कड़े करने का आग्रह किया है।