इकॉनमी

Published: Nov 09, 2022 03:51 PM IST

MS Dhoni MS धोनी का शानदार काम, एक बार फिर बने झारखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अपने शानदार खेल और कप्तानी के लिए काफी मशहूर हैं। इसके अलावा भी वह देश के लिए कई अहम काम करते हुए आए हैं। ऐसे में एक बार फिर वह झारखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर (MS Dhoni Tax payer) बन गए हैं। उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष में 17 करोड़ का एडवांस टैक्स जमा कर दिया है। पिछले साल भी धोनी ने 13 करोड़ रुपये का एडवांस टैक्स जमा किया था। 

अगर तुलना करें तो पिछले साल के मुकाबले इस बार धोनी ने 4 करोड़ ज्यादा एडवांस टैक्स जमा किया है। इस वजह से अनुमान लगाया जा रहा है कि धोनी की आय में पिछली साल की तुलना में 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। धोनी झारखंड के रहने वाले हैं और वह टैक्स पे करके भारत के लिए योगदान कर रहे हैं। 

महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने से पहले झारखंड के लिए भी क्रिकेट खेला था। वह साल 2015 और 2017 में विजय हजारे ट्रॉफी में टीम की कप्तानी भी की थी। धोनी ने झारखंड टीम के मेंटर के रूप में भी काम किया था। महेंद्र सिंह धोनी शानदार क्रिकेटर होने के अलावा बेहतरीन बिजनेसमैन और इन्वेस्टर भी हैं। धोनी ऑर्गेनिक खेती भी करते हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रांची में अपने खेत की उपज धोनी दुबई तक एक्सपोर्ट करते हैं। वह अभी भी कई कंपनियों के ब्रांड एम्बेसडर हैं। वह खाता बुक ऐप के स्पॉन्सर भी हैं और इसमें वह निवेश भी करते हैं। इससे पहले भी धोनी 2017-18 में झारखंड में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले भारतीय नागरिक बने थे। इस दौरान उन्होंने 12.17 करोड़ रुपए टैक्स दिया था, लेकिन इससे पहले धोनी ने 2016-17 में 10.93 करोड़ रुपए टैक्स दिया था।