इकॉनमी

Published: Apr 05, 2024 10:27 AM IST

RBI MPCनहीं बढ़ेगी आपकी EMI, लेकिन महंगे ब्याज से नहीं कोई राहत! जानें क्या बोले RBI गवर्नर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo: ANI

नई दिल्ली: आखिरकार RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (Monetery Policy) की बीते 3 दिन से चल रही मीटिंग के नतीजों का ऐलान हो गया है। चुनाव से पहले रिजर्व बैंक (Reserve Bank) ने लोगों को बड़ी राहत दी है। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shatikant Das) बैठक में लिए गए फैसलों के बारे बताते हुए कहा कि, इस बार भी रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ, यानी इन दरों को 6.5% पर ही स्थिर रखा गया है।

इसका साफ़ मतलब हुआ कि, फिलहाल आपके बैंक लोन की EMI में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे ये लगातार आठवीं बार हुआ है जब RBI ने रेपो रेट्स को स्थिर रखने का फैसला किया गया है। जानकारी दें कि आज RBI ने रेपो रेट में आखिरी बार बीते 8 फरवरी, 2023 को इजाफा किया था। तब RBI ने इसे 25 बेसिस प्वाइंट या 0.25% बढ़ाकर 6.5% कर दिया था।

तब से अब तक लगातार 6 MPC बैठक में इन दरों को यथावत रखा गया है और इस बार भी पहले से ही इसमें कोई बदलाव नहीं होने की उम्मीद जताई जा रही थी। इसके साथ ही Repo Rate के साथ ही रिजर्व बैंक ने रिवर्स रेपो रेट को फिलहाल 3.35% पर ही स्थिर रखा। वहीं MSF रेट और बैंक रेट 6.75% पर बरकरार है। जबकि, SDF रेट 6.25% पर फिलहाल स्थिर है। इस तरह से लगातार 7वीं बार RBI ने लोगों को बड़ी राहत दी है।