इकॉनमी

Published: Jan 30, 2023 09:27 AM IST

Changes From 1st February1 फरवरी 2023 से इन नियमों में होगा खास बदलाव, जानें आपकी जेब कितनी होगी ढीली

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली : 1 फरवरी, 2023 को जहां एक तरफ देश की वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा साल 2023 का बजट (Budget 2023) पेश किया जाना है। तो वहीं कई नियमों में खास बदलाव होने वाला है। जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। इसके अलावा भी फरवरी में 10 दिन बंद (Bank Holidays) रहेंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर आने वाले महीने में आपकी जेब पर कितना असर पड़ेगा। 

वित्त वर्ष 2023-24 के लिए पेश होगा बजट

वित्‍त मंत्री के बजट पेश किए जाने का सबको इंतजार है। फरवरी के पहले दिन ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजट (Budget 2023) पेश करने वाली हैं। बजट पर हर आम नागरिक की निगाहें टिकी हुई है। क्योंकि अगर डेली इस्तेमाल करने वाले समानों के दामों में बढ़ोत्तरी होती है तो इसका असर आपकी जेब पर होगा। 

LPG के दाम

एलपीजी गैस सिलेंडर हर घर में इस्तेमाल होने वाले जरुरत की चीजों में से एक है। जिसके दामों की हर महीने की पहली तारीख को समीक्षा की जाती है। ऐसे में इस महीने उम्मीद की जा रही है कि कीमतों में बदलाव न हो। क्योंकि अगर दाम बढ़ते हैं तो आपको अपनी जेब ढीली करनी होगी। 

टाटा मोटर्स व्हीकल्स के दाम

टाटा मोटर्स (Tata Motors) देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी में से एक है। आपको बता दें कि कंपनी ने पैसेंजर व्हीकल्स के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। बढ़ी हुई कीमतें 1 फरवरी, 2023 से प्रभावी होंगी। 

क्रेडिट कार्ड पर एक्सट्रा चार्ज

गौरतलब है कि फरवरी में बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड (Bank of Baroda Credit Card) धारकों को क्रेडिट कार्ड से रेंट भरना महंगा पड़ सकता है। क्योंकि कंपनी ने घोषणा की है कि वह 1 फरवरी से क्रेडिट कार्ड के जरिए रेंट पेमेंट्स (Rent Payments) पर 1 फीसदी फीस वसूलेगा।