मार्केट्स

Published: Apr 07, 2022 08:31 AM IST

Maharashtra Petrol-Diesel Price Todayमहंगाई डायन खाए जात है, जानें महाराष्ट्र के मुंबई सहित इन बड़े शहरो में आज पेट्रोल-डीजल पर कितने रुपये बढ़े, यहां करें चेक

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Pic

नई दिल्ली/मुंबई. आज एक बार फिर सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की रेट (Petrol-Diesel Rate) लिस्ट जारी कर दी हैं। हालांकि आज यानी गुरुवार को इनके दामों में कोई फर्क नहीं आया है याने ये स्थिर हैं। पता हो कि पिछले 16 दिनों में 14 बार आम आदमी को महंगाई का झटका देते हुए हर रोज पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमत बढ़ाई जा रही थीं। 

इसी के साथ अब महाराष्ट्र के मुंबई सहित तमाम शहरों में भी तेल की कीमत लगातार बढ़ रही है। चलिए आपको बताते हैं कि इन शहरों में 1 लीटर पेट्रोल-डीजल पर आज यानी गुरुवार को कितने रुपये बढ़ाए गए हैं।

महाराष्ट्र : इन प्रमुख शहरों में ये हैं आज के पेट्रोल-डीजल के रेट

देखा जाए तो देश के तमाम राज्यों की तरह अब महाराष्ट्र में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान को छू रही है। इसी क्रम में आज  

हर रोज सुबह 6 बजे बदलती है कीमतें : 

गौरतलब है कि अब प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही इनकी नई दरें लागू हो जाती हैं। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम अब लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर अब पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। वहीं डीलर-पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में अर्जित करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल-डीजल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह सारी कॉस्ट भी जुड़ती है।

जानें आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट : 

अब आप भी पेट्रोल-डीजल की कीमत SMS के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर इसे भेजना होगा। बता दें कि हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से बड़ी ही आसानी से मिल जाएगा।