मार्केट्स

Published: Oct 01, 2021 10:58 AM IST

LPG Price Hikeअक्टूबर के पहले ही दिन महंगाई का झटका, कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 43 रुपये बढ़े, जानें घरेलू गैस के रेट

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic Credit: Google

नयी दिल्ली. एक बड़ी खबर के अनुसार अब देशवासियों को अक्टूबर महीने के पहले दिन ही झटका पड़ा है। जी हाँ पेट्रोलियम कंपनियों ने अब कॉमर्शियल LPG सिलेंडर (Commercial LPG Gas) के दाम 43 रुपये बढ़ा दिए हैं। इस तरह अब दिल्ली में 19 किलो के कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1736.50 रुपये हो गई है। पता हो कि बीते 1 सितंबर को, कॉमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भी 75 रुपये की वृद्धि की गई थी। आज से फिर नई दरें प्रभावी हैं। हालाँकि फिलहाल घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की दरों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। वहीं अब कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतें बढ़ने से रेस्टोरैंट्स, होटलों और ढाबों आदि पर खाना खाना अब और महंगा हो सकता है।

इस प्रकार अगर हम देखें तो अब कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्श‍ियल सिलेंडर की कीमत 1805.5 रुपये हो गई है। इस पहल पहले यह 1770.5 रुपये थी। विदित हो कि, पेट्रोलियम कंपनियां हर 15 दिन पर LPG सिलेंडर के दाम की समीक्षा करती है। फिलहाल एक बार फिर कमर्श‍ियल सिलेंडर की कीमत बढ़ाई गयी है।

नहीं बदले घरेलू गैस के रेट 

इसके पहले बीते 1एक सितंबर को रसोई गैस यानी घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इस बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में 14।2 किलोग्राम के LPG सिलेंडर का दाम बढ़कर 884.50 रुपये हो गया था। लेकिन फिलहाल इस घरेलु सिलेंडर के दाम में इस महीने कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे अब आम जनता को थोड़ी बहुत राहत मिलती हुई सी दिखाई दे रही है।

बता दें कि इसके पहले मोदी सरकार ने बीते गुरुवार की शाम को नैचुरल गैस (Natural Gas) की कीमत में 62% की बढ़ोतरी की घोषणा की थी। विदित हो कि इस नैचुरल गैस का उपयोग फर्टिलाइजर, बिजली उत्पादन और सीएनजी गैस (CNG Gas) गैस तैयार करने में प्रयुत्त होता है। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद CNG, PNG और फर्टिलाइजर की कीमत में भी अब तेजी आने के नादे आसार हैं।