मार्केट्स

Published: Sep 01, 2021 09:22 AM IST

LPG Price Hikeमहंगाई का बड़ा झटका! अब LPG सिलेंडर की कीमत 25 रुपये बढ़ी, कमर्शियल सिलेंडर भी 75 रुपये हुआ महंगा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नयी दिल्ली.  आज यानी 1 सितंबर की शुरुआत में ही आम जनता को  महंगाई का झटका लगा है। जी हाँ आज तेल मार्केटिंग कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। आज से 14.2 किलो वाले गैर सब्सिडी LPG सिलेंडर के दाम (LPG Cylinder Rates) 25 रुपये बढ़ा दिए गए हैं।  इसके साथ ही 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी भारी बढ़ोतरी हुई है, इसके दाम प्रति सिलेंडर 75 रुपये बढ़ा दिए गए हैं।  

अब 25 रुपये महंगा आपका LPG सिलेंडर

अब इस बढ़ोतरी के बाद आज से दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला LPG सिलेंडर अब 884.5 रुपये का हो गया है।  जबकि इसके पहले ये 859.50 रुपये का ही मिल रहा था।  इसके पहले बीते 17 अगस्त को LPG सिलेंडर के दाम ऐसे ही 25 रुपये बढ़ाए गए थे और उसके पहले 1 जुलाई को LPG सिलेंडर के दाम 25.50 रुपये बढ़ाए गए थे। 

जाने आपके शहर में 14.2 किलो वाले LPG सिलेंडर के दाम

 

शहर             

LPG के पुराने दाम

LPG के नए दाम

दिल्ली

859.50

884.5

मुंबई

859.50

884.5

कोलकाता

886.00

911

चेन्नई

875.50

900.5

लखनऊ

897.50

922.5 

अहमदाबाद

866.50

891.5

भोपाल

840.50                     

890.5

 

साल 2021 में 190.50 रुपये महंगा हुआ LPG सिलेंडर

गौरतलब है कि साल 2021 की शुरुआत यानि जनवरी में ही दिल्ली में LPG सिलेंडर का दाम 694 रुपये था, जिसे फरवरी में बढ़ाकर 719 रुपये प्रति सिलेंडर किया गया। वहीं 15 फरवरी को फिर इसके दाम बढ़ाकर 769 रुपये कर दिए गए थे।  इसके बाद अगली 25 फरवरी को LPG के दाम 794 रुपये किये गए। बीते मार्च में ही LPG सिलेंडर के दाम को फिर 819 रुपये कर दिया गया। वहीं अप्रैल की शुरुआत में हुई 10 रुपये की कटौती के बाद घरेलू रसोई गैस के दाम दिल्ली में 809 रुपये हो गए थे। इस तरह अगर हम साल भरा का हिसाब देखें तो LPG सिलेंडर के दाम 190.50 रुपये तक बढ़ चुके हैं। जबकि दिसंबर से लेकर अब तक लगभग 300 रुपए सिलेंडर के दाम बढ़ चुके हैं। 

अब कमर्शियल सिलेंडर भी हुआ महंगा 

इस बार घरेलु रसोई गैस सिलेंडर के अलावा, कमर्शियल गैस सिलेंडर भी अब 75 रुपये महंगा हुआ है। जहाँ बीते 17 अगस्त को ही कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी 68 रुपये बढ़े थे। वहीं आज से अब दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए 1618 रुपये की जगह अब आपको 1693 रुपये देने होंगे।