मार्केट्स

Published: Mar 01, 2023 08:42 AM IST

LPG Price Hike'होली' के पहले महंगाई का जोरदार 'झटका'! घरेलू-कमर्शियल गैस सिलेंडर के बढे दाम, जानें दिल्ली-मुंबई के रेट

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: ANI

नई दिल्ली/मुंबई. जहां एक तरफ महंगाई की मार कम होने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में लगातार रोजमर्रा की जरुरी सामानों की कीमतों में भी अब उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं अब होली के त्यौहार की ‘आहट’ के बीच आज यानी बुधवार सुबह रसोई गैस सिलेंडर (LPG Cylinder) की कीमतों में भी अब बढ़ोतरी देखने को मिली है। जी हां, अब LPG सिलेंडर 1103 रुपए का हो गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, अब 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत ऐसे में बढ़कर 1103 रुपए हुई।

वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में 350.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के साथ ही अब दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलिंडर की कीमत 2119.50 रुपए हो चुकी है। वहीं यह नई दरें आज से ही प्रभावी हो जाएंगी।

महानगरों में घरेलू सिलेंडर के रेट

देश के प्रमुख शहरों में कमर्शियल सिलेंडर के रेट