मार्केट्स

Published: Jul 01, 2022 10:09 AM IST

Import Duty on Goldमोदी सरकार ने गोल्ड ज्वेलरी पर बढ़ाई 5% इंपोर्ट ड्यूटी, बढ़ी कीमतों पर अब लगेगा 3% GST भी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: Social Media

नई दिल्ली. व्यापार जगत से आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार, जहां रुपए की वैल्यू डॉलर के मुकाबले अब लगातार गिर रही है। वहीँ अब इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने गोल्ड ज्वेलरी (Gold Jewellery) पर 5% तक इंपोर्ट ड्यूटी (Import Duty) बढ़ा दी है। इसके साथ ही अब इस बढ़े हुए दाम पर 3% GST भी लगाया जाएगा। खबर पर विवरण आना बाकी है।

हालाँकि वित्‍त मंत्री से उम्मीद थी कि, सोना, चांदी, हीरा की खरीद बिक्री के लाभ पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन 20% से घटाकर 10% और शार्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्‍स 30% से घटाकर 20% होता।  

गौरतलब  है कि वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बीते बजट में गोल्‍ड पर इम्‍पोर्ट ड्यूटी 12.5% से घटाकर 7.5% किया था।  हालांकि, अलग-अलग सेस, सरचार्ज और 3 फीसदी जीएसटी मिलाकर सोने पर प्रभावी इम्‍पोर्ट ड्यूटी 10.75%  है।