मार्केट्स

Published: Mar 27, 2022 08:33 AM IST

Petrol-Diesel Rate Todayफिर 5वीं बार बढ़े Petrol-Diesel के दाम, जानें आज क्या हैं आपके शहर में इसके भाव

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Pic

नई दिल्ली. जहाँ एक तरफ देश (India) में महंगाई की रफ़्तार बदस्तूर तेज है। वहीं आज एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दामों (Petrol Diesel Rates) में बढ़ोतरी हुई है। जी हाँ आज दिल्ली में पेट्रोल के दाम 50 पैसे और डीजल के दाम 55 पैसे बढ़ चुके हैं, जिसके बाद अब देश की राजधानी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 99.11 रूपए और एक लीटर डीजल की कीमत 90.42 रुपए हो गई है। 

गौरतलब है कि कल ही दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 80 पैसे की बढ़ोतरी की गयी थी। पता हो कि पिछले चार महीने से ज्यादा के अंतराल के बाद बीते मंगलवार को पहली बार इन कीमतों में बदलाव किया गया था, जिसके बाद पिछले 6 दिनों के अंदर ही लगातार 5वीं बार तेल  महंगा हुआ है। 

क्या है आज प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत: 

आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार से हैं।

शहर

पेट्रोल

डीजल

दिल्ली

99.11

90.42

मुंबई

113.88

98.13

कोलकाता

108.53

93.57

चेन्नई

104.90

95.00

 

 

रोज सुबह 6 बजे बदलती है कीमतें : 

गौरतलब है कि अब प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही इनकी नई दरें लागू हो जाती हैं। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम अब लगभग दोगुना हो जाता है। 

इन्हीं मानकों के आधार पर पर अब पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। वहीं डीलर-पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में अर्जित करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल-डीजल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह सारी कॉस्ट भी जुड़ती है।

क्या है आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल का रेट : 

अब आप भी पेट्रोल-डीजल की कीमत SMS के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर इसे भेजना होगा। बता दें कि हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से बड़ी ही आसानी से मिल जाएगा।