मार्केट्स

Published: Oct 02, 2021 10:54 AM IST

Petrol-Diesel Priceलगातार तीसरे दिन फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें क्या है आपके शहर में आज के रेट

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Pic

नयी दिल्ली. एक बड़ी खबर के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने के बाद अब देश भर में एक बार फिर आज यानी शनिवार 02 अक्टूबर को लगातार तीसरे दिन पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम बढ़े हैं। आज भारत में पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel Rates) के दाम अपने रिकॉर्ड स्तर पर हैं। जी हाँ भारतीय तेल कंपनियों ने 02 अक्टूबर को लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए हैं। 

जहाँ आज आज डीजल के दाम में 30 पैसे/लीटर और पेट्रोल के दाम 25 पैसे/लीटर तक महंगा हुआ है। वहीं अब राज्य के स्वामित्व वाले ईंधन खुदरा विक्रेताओं की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल की कीमत आज दिल्ली में 102.14 रुपये/लीटर और दिल्ली में डीजल के दाम बढ़कर 90.47 रुपये/लीटर हो गए हैं। तीन सप्ताह के लंबे अंतराल के बाद अब पेट्रोल की कीमतों में यह लगातार चौथी बार और डीजल के मामले में पांचवीं बार वृद्धि हुई है।

वहीं अगर मुंबई में देखें तो यहाँ पेट्रोल 108.19 रुपये/लीटर और मुंबई में 98.16 रुपये/लीटर हो गया है। कोलकाता में पेट्रोल के 102.77 रुपये/लीटर और डीजल 93.57 रुपये/लीटर बिक रहे हैं। चेन्नई में पेट्रोल 99.80 रुपये/लीटर बिक रहा है। वहीं चेन्नई में डीजल की कीमत 95.02 रुपये/लीटर हो गई है।

देखें देश के प्रमुख शहरों में क्या रहा आज का भाव..

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में आज इस प्रकार हैं। 

शहर

पेट्रोल

डीजल

दिल्ली

102.14

90.47

मुंबई

108.19

98.16

कोलकाता

102.77

93.57

चेन्नई

99.80

95.02

 

 

रोजाना सुबह 6 बजे बदल जाते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम :

गौरतलब है कि अब प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही इनकी नई दरें लागू हो जाती हैं। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम अब लगभग दोगुना हो जाता है। 

इन्हीं मानकों के आधार पर पर अब पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। वहीं डीलर-पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में अर्जित करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल-डीजल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह साड़ी कॉस्ट भी जुड़ती है।

ऐसे जानें कि कितना है, अब आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल के रेट:

अब आप भी पेट्रोल-डीजल की कीमत SMS के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर इसे भेजना होगा। बता दें कि हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से मिल जाएगा।