मार्केट्स

Published: Feb 23, 2021 08:47 AM IST

Petrol-Diesel Priceदो दिन की राहत के बाद फिर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, जानें आपके शहर में क्या हैं दाम

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नयी दिल्ली. आखिर एक बार फिर आज दो दिन बाद यानी मंगलवार को पेट्रोल (Petrol) और डीज़ल (Diesel) के दामों में बढ़ोतरी हुई है और दोनों ही ईंधन 35 पैसे प्रति लीटर महंगा हुए हैं। अब तक जो पेट्रोल 90. 62 पैसे प्रति लीटर था तो वह अब 90. 97 पैसे हो चूका है। तो वही एक लीटर डीज़ल का दाम जो 81.01 रुपये प्रति लीटर था, वह आज दो दिन बाद फिर 35 पैसे महंगा होकर 81. 36 पैसे पर आ है। 

आज की बढ़ोतरी के बाद, दिल्ली (Delhi )में पेट्रोल चढ़ कर 90. 93 रुपये पर चला गया। तो वहीं डीजल भीछलांग लगा कर  81. 32 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। इस समय लगभग हर शहरों में दोनों ईधनों के दाम ऑल टाइम हाई (All Time High) पर ही चल रहे हैं।

मुंबई (Mumbai) में, पेट्रोल ने आज 97. 34 रुपये प्रति लीटर का आंकड़ा छू लिया, जो की एक बहुत अधिक कीमत है। मुंबई में लोगों को एक लीटर डीजल के लिए 88. 44 रुपये देने पड़े। 

City

 Petrol (Rs/litre)

 Diesel (Rs/litre)

 Delhi

 90.93

 81.32

 Mumbai

 97.34

 88.44

 Kolkata

 91.12

 84.20

 Chennai

 92.90

 86.31

 Bengaluru

 93.98

 86.21

 Hyderabad

 94.54

 88.69

 Bhopal

 98.96

 89.60

 Patna

 93.25

 86.57

 Jaipur

 97.47

 89.82

 Gurugram

 88.88

 81.90

 

 बता दें कि कि अमेरिका और UK जैसे देशों में सर्दी (Severe winter storm) का प्रकोप अभी कुछ ढलान पर है। इसी सप्ताह आए तेज विंटर स्टोर्म(Severe winter storm) की वजह से टैक्सास में कच्चे तेल का प्रोडक्शन जो कुछ हद तक प्रभावित हुआ था, वह भी अब धीरे धीरे सामान्य हो चला है। लेकिन आज फिर दामों में बढ़ोतरी हुई है। 

अब आप भी पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के रोज़ का मूल्य आप SMS द्वारा भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज अपनी जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर आज का भाव पता कर सकते हैं। गौरतलब है कि पेट्रोल-डीजल के भाव अब  रोजाना बदलते हैं और प्रात: सुबह 6 बजे इसके दाम अपडेटअपडेट हो जाते हैं।