मार्केट्स

Published: Jan 19, 2023 09:43 AM IST

Petrol-Diesel Rateजनता को राहत! 96 दिन बाद महाराष्ट्र में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें कहां-कहां घटे तेल के दाम?

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Pic

नई दिल्ली. जहां तरफ अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में आज गिरावट दिख रही है। वहीं इस के चलते अब भारत के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Rates) में करीब 90 दिनों के बाद गिरावट देखने को मिली है। आज जहां ब्रेंट क्रूड 0.94 डॉलर (1.09%) घटकर 84.98 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, डब्ल्यूटीआई 0.35 डॉलर (0.44%) गिरकर 79.13 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। 

इसी तरह रोजाना की तरह आज भी सरकारी तेल कंपनियों ने देश में पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं। वहीं देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है।

ऐसे में आज महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत 57 पैसे घटकर 105.96 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल 54 पैसे गिरकर 92.49 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। इसके साथ ही अब मध्य प्रदेश में भी ईंधन सस्ता हुआ है। यहां पेट्रोल 30 पैसे की गिरावट के साथ 109.70 रुपए प्रति लीटर और डीजल 28 पैसे सस्ता होकर अब 94.89 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। 

हालांकि UP में पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है लेकिन करीब 96 दिनों के बाद यहां डीजल जरुर 25 पैसे सस्ता हुआ है। इसी तरह पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 44 पैसे और डीजल 41 पैसे सस्ता हुआ है। वहीं महानगरों की बात करें तो चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दाम कुछ बढ़े हैं। दक्षिण भारत के अधिकांश राज्यों में ईंधन आज थोड़ा महंगा है।

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दामों पर एक नजर:

शहर

पेट्रोल

डीजल

दिल्ली

96.72

89.62

मुंबई

105.96

92.49

कोलकाता

106.82

93.49

चेन्नई

102.73

94.33

 

 रोज सुबह 6 बजे बदलते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम :

गौरतलब है कि अब प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही इनकी नई दरें लागू हो जाती हैं। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम अब लगभग दोगुना हो जाता है। 

इन्हीं मानकों के आधार पर पर अब पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। वहीं डीलर-पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में अर्जित करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल-डीजल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह सारी कॉस्ट भी जुड़ती है।

जानें कितना है, आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल के रेट:

अब आप भी पेट्रोल-डीजल की कीमत SMS के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर इसे भेजना होगा। बता दें कि हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से आपको आराम से मिल जाएगा।