एजुकेशन

Published: Sep 15, 2022 02:55 PM IST

CUET-UG Result 2022आज रात इतने बजे जारी होगा CUET-UG का रिजल्ट, ऐसे करें डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Pic

नई दिल्ली : सीयूईटी-यूजी (CUET-UG) के परीक्षा के बाद से ही छात्रों को अपने रिजल्ट का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था अब उनका इंतजार खत्म होने जा रहा है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आज रात 10 बजे CUET-UG का रिजल्ट जारी किया जाएगा। इसकी जानकारी खुद यूजीसी के अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार ने दिया है साथ ही उन्होंने छात्रों को अपनी तरफ से शुभकामनाएं भी दिया है। 

ऐसे डाउनलोड करें अपना रिजल्ट 

इतने केंद्रों पर हुई थी परीक्षा

CUET UG 2022 के परीक्षा के लिए देशभर के करीब 259 शहरों में बनाए गए 489 केंद्रों और विदेश में 10 शहरों के केंद्रों पर आयोजन किया गया था। यह परीक्षा कुल 6 फेज में हुई थी। CUET 2022 के आंसर की को 8 सितंबर 2022 को जारी किया गया था। जिसके बाद से ही करीब 14 लाख से अधिक छात्रों को सीयूईटी यूजी रिजल्ट का इंतजार है।