एजुकेशन

Published: Jul 16, 2020 01:10 PM IST

MSBSHSE 12th Result 2020इस बार फिर लड़कियों ने चटाई लड़कों को धूल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

पुणे. महाराष्ट्र बोर्ड ने कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया किया है। परिणाम 18 फरवरी से 18 मार्च, 2020 तक आयोजित परीक्षा के लिए घोषित किया गया है। रोल नंबर और अपनी मां का पहला नाम दर्ज करके आप अपना रिजल्ट नीचे दी गई वेबसाइट पर देख सकते हैं। 

यहां देखें रिजल्ट-
www.mahresult.nic.in
www.hscresult.mkcl.org
www.maharashtraeduction.com  

बीते वर्ष की तरह इस साल भी लड़कियों ने बाज़ी मार ली हैं। लड़कियों ने पास प्रतिशत 93.88 जबकि लड़कों ने 88.04 का पास प्रतिशत प्राप्त किए हैं। लड़कियों ने 5.84% लड़कों को पीछे छोड़ दिया है।

पिछले साल की तुलना में, महाराष्ट्र HSC परिणाम 2020 में पास प्रतिशत में 4.78 की वृद्धि हुई है। महाराष्ट्र कक्षा 12 परिणाम 2020 का समग्र उत्तीर्ण प्रतिशत 90.66% दर्ज किया गया। पिछले साल, पास प्रतिशत 85.88% था। इस वर्ष, विज्ञान स्ट्रीम ने अन्य धाराओं के बीच उच्चतम पास प्रतिशत दर्ज किया है। महाराष्ट्र HSC परिणाम 2020 में साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 96.93% रहा। पिछले साल साइंस स्ट्रीम का पासिंग पर्सेंटेज 92.6% था।

पिछले वर्ष की तुलना में, कॉमर्स स्ट्रीम के पास प्रतिशत में 2.99% की वृद्धि हुई है। इस साल महाराष्ट्र में कॉमर्स स्ट्रीम का उत्तीर्ण प्रतिशत HSC परिणाम 2020 में 91.27% दर्ज किया गया, जबकि पिछले साल यह 88.28% था। इस साल 14 लाख से अधिक छात्रों ने महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी परिणाम 2020 की परीक्षा दी थी।