मनोरंजन

Published: Nov 28, 2022 08:23 AM IST

Jhalak Dikhhla Jaa 10 Winner8 साल की गुंजन सिन्हा बनी 'झलक दिखला जा 10' की विनर, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Instagram

मुंबई : लोकप्रिय (Popular) डांस रियलिटी शो (Dance Reality Show) ‘झलक दिखला जा 10’ (Jhalak Dikhhla Jaa 10) का ग्रैंड फिनाले हो चुका है। सभी की निगाहें इस शो के विनर के ऊपर टिकी थी कि आखिर कौन इस शो की चमचमाती ट्रॉफी को अपने घर ले जाएगा। वहीं शो को अपने इस सीजन का विजेता मिल गया है। इस शो की विनर महज 8 साल की गुंजन सिन्हा और 12 साल के तेजस वर्मा हैं। जिन्होंने इस शो की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है।

गुंजन सिन्हा ने ट्रॉफी को हासिल कर इस सीजन को अपने नाम कर लिया है। वहीं शो की जजेस माधुरी दीक्षित, करण जौहर और नोरा फतेही ने विनर को 20 लाख रुपये प्राइज मनी के साथ-साथ चमचमाती ट्रॉफी भी उनको सौंप दी है। गुंजन सिन्हा ने रुबीना दिलैक को कांटे की टक्कर देते हुए जीत का झंडा लहराया है। बता दें कि शो की विजेता गुंजन सिन्हा गुवाहाटी की रहने वाली हैं। वो अपनी इस जीत से काफी खुश हैं। उनके कोरियोग्राफर तेजस वर्मा और सागर बोरा हैं।

गुंजन सिन्हा ने बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें इस जीत से काफी खुशी है। वो नहीं जानती थी कि वो इस शो की विनर होंगी क्योंकि उन्हें लगा कि वो सेकेंड आएंगी, लेकिन जब उनका नाम एनाउंस हुआ वो खुशी से झूम उठी। उन्होंने आगे बताया कि उन्हें शो की जज माधुरी दीक्षित की फिल्में बहुत पसंद है। इतना ही नहीं उन्होंने माधुरी दीक्षित और सलमान खान के साथ फ्यूचर में स्टेज शेयर करने की भी इच्छा जताई। उन्होंने जीते हुए प्राइज मनी को लेकर कहा कि वो इसे अपने मम्मी-पापा को देंगी क्योंकि वो अभी बहुत छोटी हैं। वहीं तेजस वर्मा भी अपनी इस जीत से काफी खुश हैं।