मनोरंजन

Published: Nov 28, 2021 01:50 PM IST

83 New Poster'83' का दमदार पोस्टर हुआ रिलीज, अपनी क्रिकेट टीम के साथ मुस्कुराते हुए रणवीर सिंह आए नजर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

’83’ poster released, Ranveer Singh was seen smiling with his cricket team: ’83’ फिल्म का ये नया पोस्टर ट्रेलर का इंतजार और भी मुश्किल कर रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर कपिल देव (Kapil Dev) के किरदार में नजर आ रहे रणवीर सिंह (Ranveer Singh) पोस्टर में अपनी पूरी टीम के साथ जर्सी पहने, पूरे दिल से मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर ’83’ फिल्म का यह नया पोस्टर काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में रणवीर जहां क्रिकेटर कपिल देव के किरदार में दिखाई दे रहे है वहीं पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) ’83’ में मैनेजर पीआर मान सिंह की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

इसके अलावा साकिब सलीम मोहिंदर अमरनाथ की भूमिका निभाएंगे, एमी विर्क को बलविंदर सिंह संधू के रूप में होंगे,  साहिल खट्टर को सैयद किरमानी के किरदार में और ताहिर भसीन को फिल्म में सुनील गावस्कर की भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। पर्दे पर कपिल देव की पत्नी रोमी की भूमिका में बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) दिखाई देंगी।

 

रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘जैसा लोग कहते हैं, एक बार सफलता का स्वाद चखो… जुबान और चाहिए…’ फिल्म में 1983 वर्ल्ड कप को फिल्मी अंदाज में दिखाया जाएगा। मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, रणवीर की इस फिल्म का ट्रेलर 30 नवंबर को रिलीज होगा।