मनोरंजन

Published: Oct 03, 2022 08:46 AM IST

Ira Khanआमिर खान की बेटी इरा खान ने मंगेतर नुपुर शिखरे के साथ बिताया क्वालिटी टाइम, फ्लॉन्ट की इंगेजमेंट रिंग

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान (Ira Khan) भले ही इंडस्ट्री से जुड़ी नहीं हैं, लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी किसी स्टार्स से कम नहीं है। वो आए दिन चर्चाओं में रहती हैं। वो अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में इरा खान ने अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ सगाई कर ली है। अब नुपुर शिखरे उनके मंगेतर बन गए हैं।

नूपुर शिखरे द्वारा उनके सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किए गए नए वीडियो में देखा जा सकता है कि इरा खान अपने मंगेतर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंट कर रही हैं। जिसमें वो नुपुर शिखरे के साथ साइकिलिंग करती भी नजर आ रही हैं। वहीं वीडियो में इरा खान अपने इंगेजमेंट रिंग को भी फ्लॉन्ट करती नजर आई। वीडियो में इरा खान नुपुर शिखरे के साथ रोमांटिक होती हुई भी दिखी। नुपुर शिखरे ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।

उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मैं अच्छा हूं।’ साथ ही उन्होंने रेड हार्ट इमोजी भी शेयर किया है। उन्होंने अपने इस वीडियो में इरा खान को भी टैग किया है। वहीं इस वीडियो पर इरा खान ने भी नुपुर शिखरे पर खूब प्यार बरसाया है। उनके इस पोस्ट पर फैंस उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। गौरतलब है कि इटली में एक शो के दौरान नूपुर शिखरे ने अचानक से घुटनों के बल बैठकर इरा खान को प्रपोज करते हुए रिंग पहना दिया। वहीं इरा खान भी इस प्रपोजल को एक्सेप्ट करते हुए खुशी से नूपुर शिखरे को किस कर ली। जिसे देखकर वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगे और उन्हें बधाई देने लगे। बता दें कि इरा खान और नुपुर शिखरे करीब दो सालों से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। नूपुर शिखरे एक फिटनेस ट्रेनर हैं।