मनोरंजन

Published: Apr 21, 2022 05:43 PM IST

Makanअभिनेता गोविंदा के भांजे विनय आनंद कर रहे इस फिल्म से बॉलीवुड में वापसी, फिल्म की शूटिंग हुई शुरु

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo- Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) गोविंदा (Govinda) के भांजे (Nephew) विनय आनंद (Vinay Anand) काफी समय से बॉलीवुड (Bollywood) इंडस्ट्री (Industry) से दूर है। उनकी अभिनीत आखिरी बॉलीवुड फिल्म ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ है। इस फिल्म में उनके साथ उनके मामा गोविंदा भी नजर आए। विनय आनंद बॉलीवुड के साथ-साथ भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर स्टार है। ये अब तक कई भोजपुरी फिल्मों में अपनी भूमिका निभा चुके है। वहीं अब एक्टर एक बार फिर बॉलीवुड में अपनी वापसी कर रहे है।

इस बार वो बॉलीवुड हॉरर फिल्म ‘मकान’ में अपनी भूमिका निभाने के लिए तैयार हुए है। अभिनेता इस फिल्म के शूटिंग की शुरुआत कर चुके है। एक्टर ने इस बात की जानकारी अपने इन्स्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर दिया है। ये पोस्ट तस्वीर एक सेल्फी है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘खूबसूरत पूजा के साथ, ‘मकान’ की शूटिंग से’ उनके इस खबर से उनके फैंस काफी खुश है।

वो इस फिल्म को देखने के लिए उत्साहित है। इस फिल्म में विनय आनंद के अलावा मनमीत कौर, रमन खत्री, यतिन कार्येकर, गोविंद खत्री, विराजिनी आनंद और ज्योति आनंद भी नजर आएंगे। ज्योति आनंद द्वारा निर्मित इस फिल्म की शूटिंग हिमाचल प्रदेश में हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन सुमित नवल कर रहे है। ये फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।