मनोरंजन

Published: Nov 14, 2022 02:41 PM IST

Sunil Shende Passed Awayएक्टर सुनील शेंडे का 75 साल की उम्र में निधन, हिंदी-मराठी सिनेमा में शोक की लहर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Social Media

मुंबई : हिंदी (Hindi) और मराठी (Marathi) फिल्मों के मशहूर (Famous) एक्टर (Actor) सुनील शेंडे (Sunil Shende) का आज निधन हो गया है। अभिनेता ने 14 नवंबर यानि आज मुंबई के विले पार्ले ईस्ट में स्थित अपने आवास पर रात करीब एक बजे अपनी आखिरी सांस लिया। अभिनेता 75 साल की उम्र में इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह गए। सुनील शेंडे बॉलीवुड के एक्टर शाहरुख खान के टीवी शो ‘सर्कस’ में नजर आए थे।

इसके अलावा वो फिल्म ‘गांधी’, ‘सरफरोश’, ‘मधुचंद्रची रात’, ‘नरसिम्हा’ और ‘जस बाप ताशे पोर’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी भूमिका निभा चुके थे। सुनील शेंडे अपने पीछे पत्नी ज्योति और दो बेटे ऋषिकेश और ओमकार को छोड़ गए हैं। उनके परिवार में बहू और पोते-पोतियां भी है।

सुनील शेंडे का अंतिम संस्कार आज दोपहर पारशीवाडा के श्मशान भूमि में होगा। उनके निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक का माहौल है। वहीं उनके फैंस भी उनके निधन पर काफी दुखी हैं।