मनोरंजन

Published: Oct 11, 2021 01:42 PM IST

Accidentरूस में परफॉर्म करते समय एक्टर येवगेनी कुलेश की दर्दनाक हादसे में हुई मौत, फैंस को लगा प्रस्तुति का हिस्सा 

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: रूस (Russia) के मॉस्को (Moscow) में एक एक्टर की अचानक परफॉरमेंस देते हुए हुआ निधन। यह हादसा बोल्शोई थियेटर (Bolshoi Theatre) में हुआ। एक्टर का निधन स्टेज पर ओपेरा ‘साडको’ (Opera Sadko) की प्रस्तुति के दौरान हुई। एक्टर का नाम येवगेनी कुलेश (Yevgeny Kulesh) था। एक्टर महेस 37 वर्षीय के थे। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब एक्टर ओपेरा ‘साडको’ स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे तभी अचानक सेट का सीन बालते वक़्त कुलेश एक बड़े प्रॉप (Prop) के नीचे दब गए था। जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। ऐसे एक्टर एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। गौरतलब है कि जब प्रॉप सेट पर गिरा तो फैंस को लगा कि ये भी प्रस्तुति का कोई हिस्सा होगा। फैंस को लगा ये कोई स्टंट है। फैंस उनके उठने का इंतजार करने लगे लेकिन कुछ देर बाद कुछ लोगों ने  चिल्लाना शुरू किया। उसके बाद ये खबर सामने की प्रॉप के स्टेज पर गिरने से उनका निधन हो गया। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्टेज पर जैसे ही ये हादसा हुआ मेकर्स ने तुरंत डॉक्टर को बुलाया। लेकिन जब तक डॉक्टर पहुंचे एक्टर ने दम तोड़ दिया था। इस घटना की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में फैंस चिल्लाते हुए नजर है। 

इस हादसे के बाद मॉस्को की जांच समिति ने बताया कि येवगेनी कुलेश की मौत की जांच चल रही है। साथ ही येवगेनी कुलेश के साथ काम करने वाले एक्टर्स ने विश्व प्रसिद्ध स्थल पर काम करने की स्थिति की निंदा की है।