मनोरंजन

Published: Jan 20, 2022 09:01 AM IST

Shrikant Shivade Passes Awayहिट एंड रन मामले में सलमान खान का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील श्रीकांत शिवाडे का निधन

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई : जाने-माने आपराधिक मामलों के वकील श्रीकांत शिवाडे का बुधवार सुबह मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उन्होंने निचली अदालत में जाने-माने मामलों में प्रतिनिधित्व किया। इनमें 2002 के हिट-एंड-रन मामले में अभिनेता सलमान खान का प्रतिनिधित्व करना भी शामिल है। 67 वर्षीय वकील को दो सप्ताह पहले उनकी हालत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। श्रीकांत शिवांडे के सहायक रहे एक वकील ने लाइव लॉ से बात करते हुए कहा कि शिवाडे के परिवार में उनकी मां, पत्नी, बेटी और बेटा हैं।

वकील ल्यूकेमिया के मरीज थे और नवंबर, 2021 में उनका बोन मैरो ट्रांसप्लांट हुआ था। उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें कुछ हफ़्ते पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शिवाडे ने पुणे में इंडियन लॉ सोसाइटी कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और बाद में कई वर्षों तक वहां भारतीय दंड संहिता पढ़ाया। उन्होंने 1994 में कुख्यात जलगांव सेक्स स्कैंडल में मुख्य आरोपी का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रसिद्धि प्राप्त की। इस मामले में युवा लड़कियों को वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर करने का आरोप था। (bhasha)