मनोरंजन

Published: May 23, 2020 12:08 PM IST

मनोरंजनआखिर 17 साल बाद विवेक ओबेरॉय ने 'सलमान खान विवाद' पर दिया यह बयान

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. बॉलीवुड में तमाम अच्छे बुरे एक्टर आये और गए। कभी इनके बीच काम को लेकर हुई अनबन पर बात होती है तो कभी इनके रिश्तों को लेकर। ऐसा ही एक कहाँ सलमान खान और विवेक ओबेरॉय की है। इसमें आपको तमाम तरह के मसाले और चटकारे मिल जायेंगे। कहा जाता है कि सलमान  ऐश्वर्या राय प्रकरण के चलते विवेक को पसंद नहीं करते तो कभी यह भी कहा गया कि विवेक ओबेरॉय का करियर बिगाड़ने में सलमान का हाथ है।

विदित हो कि करीब 17 साल पहले एक दिन अचानक  विवेक ओबेरॉय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सलमान खान पर यह आरोप लगाया था कि वे उन्हें जान से मारना चाहते हैं। इसके बाद कथित रूप से विवेक-ऐश्वर्या का सम्बन्ध ख़त्म हो गया था जो कहा जाता है कि सलमान- ऐश्वर्या के ब्रेकअप के बाद बना था। हालाँकि इस बात को आज लम्बा समय बीत गया और ऐश्वर्या राय और सलमान खान क्रमशः अपने अपने करियर कि बुलंदियों पर आसीन हो गए। लेकिन विवेक आज भी अपने इस प्रकरण पर लोगों के सवालों का जवाब दे रहे हैं।

यह भी प्रासंगिक है कि इस पुरे मुद्दे पर न कभी सलमान कुछ बोले और ना ही कभी विवेक इस पर कभी ज्यादा मुखर हुए पर कभी कभार किसी अवार्ड शो में वह सलमान से माफ़ी जरुर मांगते देखे गए। इसी मुद्दे पर हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में विवेक ओबेरॉय ने बताया कि इस बात को गुजरे बहुत समय हो गया और वे तीनों अपने अपने करियर और जीवन में बहुत आगे आ गए हैं और अब इस  नेगेटिव एपिसोड के बारे में बात करने से कोई फायदा नहीं और हमें जीवन के सकारत्मक बातों पर ज्यादा केन्द्रित होना चाहिए।

आपको बता दें कि विवेक यह भी नहीं मानते कि सलमान ने कभी उनके करियर को लेकर कुछ ख़राब किया है। विदित हो कि एक पुराने इंटरव्‍यू में  फराह खान ने विवेक ओबेरॉय से इसी पर एक सवाल किया था तो उन्‍होंने कहा था, “ऐसा नहीं है कि कोई क‍िसी का करियर खराब करता है। मुझे ऐसा कभी नहीं लगा क‍ि इन बातों में कोई सच्‍चाई है।” इस पर फिर फराह खान ने भी कहा था कि सलमान उनके भी बहुत अच्‍छे मित्र हैं, लेकिन उन्‍होंने कभी फराह को फोन कर नहीं कहा कि किसी ऐक्‍टर के साथ काम मत करो।

विदित हो कि सलमान खान और विवेक ओबेरॉय  कभी इस प्रकरण के बाद एक दुसरे से मुखातिब नहीं हुए और मीडिया से भी इस बाबत चर्चा करने से बचते रहे हालाँकि इनकी आपसी कडवाहट मिटी या नही यह तो नहीं पता पर सम्प्रति दोनों अपने अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं।