मनोरंजन

Published: Nov 02, 2022 06:25 PM IST

Rambhaएक्सीडेंट के बाद रंभा ने फैंस को कहा थैंक्स, बोली- मेरे लिए प्रार्थना करने के लिए धन्यवाद

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) रंभा (Rambha) ने हाल ही में कनाडा (Canada) में अपने कार एक्सीडेंट (Car Accident) की जानकारी अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी थी। जिसमें वो और उनकी बेटी साशा घायल हुई थी। अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में अपने फैंस से जल्दी स्वस्थ के लिए प्रार्थना करने के लिए गुजारिश की थी। बता दें कि ये दुर्घटना तब हुआ जब वो अपनी कार से अपनी बेटी को लेने स्कूल गई थी और वो घर वापस लौट रही थी।

उसी वक्त एक दूसरी कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी थी। कार में एक्ट्रेस रंभा और उनकी बेटी साशा के अलावा साशा की देखभाल करने वाली महिला भी थी। हालांकि, इस दुर्घटना में एक्ट्रेस रंभा और उनकी बेटी साशा और देखभाल करने वाली महिला को गंभीर चोटें नहीं आई थी। उनके इस पोस्ट के सामने आते ही उनके सभी फैंस उनके जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना करने लगे। जिसके बाद अब अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सभी का धन्यवाद किया है। वीडियो में उन्होंने सभी फैंस, दोस्तों और परिवारवालों का थैंक्स किया है। जिन्होंने उनके जल्दी स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना किए।

अभिनेत्री ने सभी को दिल से शुक्रिया किया। उन्होंने बताया कि अब उनके बच्चे ठीक है और सुरक्षित है और सभी घर आ गए है। उन्होंने अपने फैंस को धन्यवाद कहते हुए ढ़ेरो प्यार दिया। रंभा ने कहा उनके पास अपनी खुशी जाहिर करने के लिए शब्द नहीं है। बता दें कि एक्ट्रेस रंभा अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुकी है। वो साल 2010 में बिजनेसमैन इंद्रन पद्मनाथन से शादी करने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहकर अपने पति के साथ कनाडा में शिफ्ट हो गई थीं। अभिनेत्री दो बेटी और एक बेटे की मां है।