मनोरंजन

Published: Oct 12, 2022 03:19 PM IST

Mili Teaser Outफिल्म 'मिली' के फर्स्ट लुक पोस्टर के बाद अब टीजर हुआ रिलीज, कुछ इस तरह दिखीं जाह्नवी कपूर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) की आगामी बहुप्रतीक्षित थ्रिलर ड्रामा फिल्म ‘मिली’ (Mili) का फर्स्ट लुक पोस्टर कुछ घंटों पहले ही सामने आया है। इस पोस्टर में अभिनेत्री मिली नौडियाल नाम की एक 24 साल की लड़की के भूमिका में नजर आई। मिली नौडियाल बीएससी नर्सिंग से ग्रेजुएट है। यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। वहीं अब इस फिल्म का टीजर भी रिलीज हो गया है साथ ही इसके रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया गया है।

टीजर में जान्हवी कपूर डरी सहमी सी ठंड की वजह से कांपती नजर आ रही हैं। उनके शरीर पर चोट के निशान भी बने है। उनके हाथ और पैर में पट्टी बंधी हुई नजर आ रही है। टीजर में सनी कौशल भी नजर आ रहे हैं। जो इस फिल्म में समीर के किरदार में हैं। वहीं मनोज पाहवा मिली नौडियाल के पिता के भूमिका में है। फिल्म ‘मिली’ 4 नवंबर 2022 को थिएटरों में रिलीज होगी। इस टीजर को जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फिल्म का टीजर फैंस को बेहद पसंद आने वाला है।

इस फिल्म को जान्हवी कपूर के पिता बोनी कपूर और ज़ी स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है जबकि मथुकुट्टी जेवियर ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। जी स्टूडियोज और बायव्यू प्रोजेक्ट्स ने इसे प्रस्तुत किया है। ए. आर रहमान ने इस फिल्म के गाने को म्यूजिक दिया है और जावेद अख्तर ने इस फिल्म को लिखा है। यह फिल्म 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।