मनोरंजन

Published: Oct 24, 2022 09:28 AM IST

Diwali 2022मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में सितारों का लगा मेला, एक फ्रेम में दिखी ऐश्वर्या राय बच्चन और कटरीना कैफ

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) सेलेब्स (Celebs) में दिवाली (Diwali) के मौके पर दिवाली पार्टी (Diwali Party) का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का भी नाम शामिल है। उन्होंने भी अपने मुंबई स्थित घर पर ग्रैंड दिवाली पार्टी का आयोजन किया था। जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की थी। इस पार्टी में स्टार्स एक से एक बढ़कर सुंदर आउटफिट में मनीष मल्होत्रा के घर इस पार्टी को अटेंड करने पहुंचे थे।

मनीष मल्होत्रा ने इस पार्टी का आयोजन बीते गुरुवार को किया था, लेकिन तब से वो लगातार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस पार्टी की तस्वीरें शेयर कर रहे है। जिसमें कई सेलेब्स नजर आ रहे है। वहीं हाल ही में मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी इस पार्टी में पहुंची। बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और कटरीना कैफ की तस्वीरों को भी शेयर किया है। जिसमें वो भी अभिनेत्री के साथ नजर आ रहे है। एक ही फ्रेम में दो स्टार्स एकसाथ बेहद खुबसूरत नजर आ रहे है।

तस्वीरों में कटरीना कैफ ग्रीन कलर की साड़ी में नजर आ रही है तो वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन पिंक कलर का सूट पहने दिखाई दे रही है। बता दें कि दोनों ही स्टार्स के ड्रेस को मनीष मल्होत्रा ने ही डिजाइन किया है। मनीष मल्होत्रा ने इन तस्वीरों को शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘दो पूर्ण सुंदरियों के साथ सही उत्सव के रंगों में चमकते हुए।’ उन्होंने अपने इस पोस्ट में ऐश्वर्या राय बच्चन और कटरीना कैफ को भी टैग किया है। अब उनकी ये तस्वीरें उनके फैंस के साथ-साथ सेलेब्स को भी बहुत पसंद आ रही है। प्रशंसक उनके इस पोस्ट को लाइक कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है।