मनोरंजन

Published: Jul 04, 2022 12:53 PM IST

Bholaaफिल्म 'भोला' का निर्देशन खुद करेंगे अजय देवगन, बोले- यह फिर से Action बोलने का समय है!

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo Credit - Ajay Devgan Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के सुपरस्टार (Superstar) अजय देवगन (Ajay Devgan) ने अपने प्रशंसकों को एक गुड न्यूज दिया है। वो अपने आगामी फिल्म ‘भोला’ का निर्देशन खुद कर रहे है। एक्टर ने इस फिल्म का ऐलान इसी साल अप्रैल महीने में किया था। अब वह इस फिल्म के जरिए अपनी चौथी फिल्म का निर्देशन करने जा रहे है। ये फिल्म तमिल फिल्म ‘कैथी’ का हिंदी रीमेक है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। जिसका पहला शेड्यूल हैदराबाद में शुरू किया गया था।

इस फिल्म में अभिनेता लीड रोल में भी दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस तापसी पन्नू स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर किया है। जिसमें वो सिनेकैम पर बैठकर शूट करते दिखाई दे रहे है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘एक्शन कहने का फिर से समय आ गया है! भोला 30 मार्च, 2023 को रिलीज हो रही है।’

अजय देवगन के इस खबर से उनके फैंस काफी खुश है। अभी हाल ही में अजय देवगन की अभिनीत फिल्म ‘रनवे 34’ है। जो ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। इस फिल्म का निर्देशन अजय देवगन ने खुद किया है। ऐसे ही उनके निर्देशन की फिल्म ‘शिवाय’ और ‘यू मी और हम’ है। अजय देवगन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘भोला’ 30 मार्च, 2023 को रिलीज होगी।