मनोरंजन

Published: Mar 31, 2020 12:35 PM IST

मनोरंजनबेटी के कोविड 19 पॉजीटिव होने वाली खबर पर अजय देवगन ने कही यह बात

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. कोरोनावायरस के कारण पुरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन लागू हो गया है। इस महामारी ने कई लोगो को अपने चपेट में लिए लिया है। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर भी इस वायरस से संक्रमित हो चुकी है। इसी बीच खबर मिली है कि, एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा भी इस वायरस का शिकार हो गयी है। वही, इन सारी अफवाहों पर अजय देवगन ने प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने ट्वीट किया है।

यह भी पढ़े :जावेद अख्तर ने की देश में सभी मस्जिदों को बंद करने की मांग

अजय देवगन ने ट्वीट करते हुए इस सारी बातों को गलत बताया है। अजय ने ट्वीट कर लिखा- ‘पूछने के लिए थैंक्यू। काजोल और न्यासा बिल्कुल ठीक हैं। उनकी हेल्थ के बारे में अफवाहें बकवास, झूठी और आधारहीन हैं’। इस ट्वीट के बाद साफ है कि न्यासा और काजोल के कोरोना पॉजिटिव होने की चर्चा एकदम झूठी थीं।

यह भी पढ़े :सलमान खान के इस करीबी शख्स की हुई मौत, शोक में डूबा पूरा परिवार

दरअसल, कुछ दिन पहले ऐसी अफवाह फैली थी कि, अजय देवगन की बेटी न्यासा में कोरोना वायरस के कुछ लक्ष्ण दिखे हैं। इसके बाद काजोल उन्हें लेकर अस्पताल पहुंची थीं। यह खबर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से फ़ैल गयी थी। आपको बता दे कि, कुछ दिन पहले ही काजोल और न्यासा सिंगापूर से लौटी थी । इसके बाद से यह अफवाह शुरू हो गयी थी।