मनोरंजन

Published: Jun 16, 2022 02:00 PM IST

Rakshabandhanअक्षय कुमार ने 'रक्षाबंधन' की रिलीज डेट का किया अनाउंसमेंट, इस दिन दर्शकों का मनोरंजन करेगी फिल्म

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपने आगामी फिल्म के रिलीज डेट का अनाउंसमेंट कर दिया है। अभिनेता ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया के जरिए दिया है। एक्टर ने इस फिल्म का टीजर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। प्रोमो वीडियो में फिल्म का टाइटल और शार्ट म्यूजिक देखने और सुनने को मिल रहा है। दर्शकों के लिए खुशी की बात यह है कि ये फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस फिल्म में अक्षय कुमार और एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर अपने अहम किरदार में नजर आएंगी। ये एक कॉमेडी ड्रामा फैमिली फिल्म है। जिसका निर्देशन आनंद एल रॉय कर रहे है। अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म का टीजर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘आप सभी के लिए बंधन के शुद्धतम रूप की एक कहानी लाना जो आपको आपकी याद दिलाएगी! रक्षा बंधन 11 अगस्त, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।’ उनके इस खबर से फैंस खुशी से उछल पड़े है।

उनके इस पोस्ट को अब तक 9 लाख से अधिक लोग देख चुके है। हाल ही में अक्षय कुमार की अभिनीत फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में वो मानुषी छिल्लर के साथ नजर आए। फिल्म ‘रक्षाबंधन’ 11 अगस्त, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Koo App

उसी दिन एक्टर आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ भी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। अब देखना ये है कि किसकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू दिखाएगी।