मनोरंजन

Published: May 17, 2020 11:31 AM IST

मनोरंजनअक्षय कुमार के कजिन और एक्टर सचिन कुमार का हुआ निधन, इस मशहूर शो में आए थे नजर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड के गलियारों से बुरी खबरे सामने आ रही है। ऐसे में अब खबर मिली है कि, बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार के कजिन सचिन कुमार का निधन हो गया है।सचिन कुमार भी एक एक्टर थे। वह स्टार प्लस का शो ‘कहानी घर घर की’ में नजर आए थे।

मिली हुई जानकारी के मुताबिक, सचिन कुमार का निधन शुक्रवार को मुंबई के अंधेरी स्थित अपने ही घर पर हुआ। उनको हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

बता दे कि 42 साल के सचिन अक्षय कुमार की बुआ के बेटे थे। उन्होंने पहले एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था, हालांकि इसके बाद उन्होंने फोटोग्राफी में अपना करियर बना लिया था। उन्होंने अक्षय कुमार के अलावा उन्होंने कई बड़े स्टार्स के साथ फोटोशूट किया है। सचिन के निधन की खबर मिलते ही उनके चाहने वालों ने दुख जताया है।