मनोरंजन

Published: Jan 23, 2022 02:47 PM IST

Akshay Kumar Videoअक्षय कुमार ने बकरियों को खिलाया घास, वीडियो पोस्ट कर कहा- ‘छोटी चीजों में बड़ी खुशियां मिल रही हैं...’

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo- Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के मशहूर (Famous) एक्टर (Actor) अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपने सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव (Active) है। वह अपने द्वारा किए गए कार्यों की तस्वीर (Picture) और वीडियो (Video) अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर कर रहे है। अभिनेता ने अपने इन्स्टाग्राम (Instagram) पर 2 घंटे पहले एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वह बकरियों (Goats) को घास (Grass) खिलाते नजर आ रहे है। वह काफी खुश दिखाई दे रहे है।

वहीं बकरियां भी अभिनेता के ऊपर अपने पैरों के सहारे खड़ी होकर घास को लपकती नजर आई। अक्षय कुमार एक फील्ड में खड़े है और वो चारों तरफ से बकरियों और मुर्गियों से घिरे है। अभिनेता अपने इस पल का वीडियो शेयर करते हुए अपने कैप्शन में लिखा ‘छोटी-छोटी चीजों में बड़ी-बड़ी खुशियाँ मिल रही है….हम ईश्वर से और क्या माँग सकते हैं ?! हर एक दिन के लिए भगवान का शुक्रिया, हम प्रकृति के बीच जीवित है।

अक्षय कुमार को पशु-पक्षियों से काफी लगाव है 

अभिनेता द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो को 10 लाख से भी अधिक लोगों ने लाइक किया है। यह कहना सच होगा की उनके फैंस भी उनके इस कार्य से काफी प्रभावित हुए है। कुछ दिनों पहले अभिनेता अपनी बेटी के साथ गाय को चारा खिलाते हुए देखे गए थे। और आज ये इससे ये साफ होता है, की अक्षय कुमार को पशु-पक्षियों से काफी लगाव है। 

जैकलीन फर्नांडीज के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगे

अभिनेता अपने वर्कआउट को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते है। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बच्चन पांडेय’ इनकी आगामी फिल्म है। ये फिल्म 18 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को फरहाद सामजी ने लिखा है। इस फिल्म में अक्षय कुमार कृति सैनन और जैकलीन फर्नांडीज के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगे।