मनोरंजन

Published: Sep 08, 2021 12:34 PM IST

Akshay Kumar Familyअक्षय कुमार के सिर से पहले उठ चुका था पिता का साया, अब मां का हुआ निधन - जाने क्या करते थे एक्टर के पेरेंट्स

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
अक्षय कुमार के सिर से पहले उठ चुका था पिता का साया, अब मां का हुआ निधन - जाने क्या करते थे एक्टर के पेरेंट्स

बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार आज अपने एक्टिंग के दम पर दुनिया और फैंस के दिलों पर राज करते हैं। अपने नायब एक्टिंग से अक्षय कुमार दर्शकों के दिलों में अपनी हर फिल्म से एक अलग छाप छोड़ते हैं। अक्षय कुमार बॉलीवुड के ए-लिस्टर्स स्टार्स में शुमार हैं। 

Akshay Kumar Family

आपको बता दे कि एक्टर अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का आज निधन हो गया है। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रही थी। अक्षय कुमार ने खुद अपनी मां के निधन की जानकारी फैंस को दी है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको बताएंगे कि अक्षय के परिवार में कौन कौन है और एक्टर ने कैसे खास मुकाम हासिल किया है। 

Akshay Kumar Family

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार एक बेहद ही मिडिल फैमिली से आते हैं। आज जिस भी मुकाम पर अक्षय कुमार हैं वह उन्होंने खुद अपनी मेहनत से हासिल किया हैं। एक्टर के पहले उनके फॅमिली का बॉलीवुड से कोई भी ताल्लुक नहीं था।

Akshay Kumar Family

आपको बता दें कि अक्षय कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं। अक्षय कुमार के पिता हरिओम भाटिया इंडियन आर्मी में थे। यह मिडिल क्लास से हैं। उनके पिता स्पोर्ट्स में काफी दिलचस्पी रखते थे। साल 2000 में अक्षय कुमार के पिता हरिओम भाटिया का प्रोस्ट्रेट कैंसर की वजह से निधन हो गया था। 

Akshay Kumar Family

आज एक्टर की मां अरुणा भाटिया ने 77 साल की उम्र में अपनी अंतिम साँस ली हैं | आपको बता दे कि अक्षय कुमार की माँ एक हाउसवाइफ थी। हालांकि उनकी मां ने अक्षय की कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया हैं। आपको बता दे कि अक्षय के माता-पिता यह चाहते थे कि उनका बेटा एक अच्छी नौकरी करके अपनी लाइफ में सेट हो जाएं। लेकिन अक्षय 12वीं क्लास में फेल हुए तो दूसरी बार उन्होंने 12वीं फर्स्ट डिविजन में पास किया। 

Akshay Kumar Family

फिर एक्टर ने पढाई से ब्रेक ले लिया। अब एक्टर अक्षय कुमार अपने फिल्मों से दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। आज अक्षय कुमार के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया।