मनोरंजन

Published: Apr 14, 2022 08:07 PM IST

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Wedding Pictures आलिया भट्ट बन गई मिसेज कपूर, शादी के बाद पहली बार शेयर की तस्वीरें

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo Credit- Alia Bhatt Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की क्यूट कपल (Cute Couple) आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) एक-दूसरे के साथ शादी (Marriage) के बंधन में बंध गए है। हालांकि, अभी तक इस कपल के तरफ से शादी को लेकर कोई प्रतिक्रियाएं सामने नहीं आई थी। इनके शादी के सारे प्रोग्राम की जानकारियां वाया-वाया ही मिली थी, लेकिन अब अभिनेत्री खुद सामने आकर इसकी जानकारियां अपने फैंस को दे दी है। वो अपनी इस खुशी के पल को अपने फैंस के साथ पहली बार शेयर की है। उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम पर अपने लाइफ पार्टनर रणबीर कपूर के साथ तस्वीरें साझा की है।

उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा,’ आज अपने परिवार और दोस्तों के बीच पिछले 5 साल के रिश्ते को नाम देते हुए अपने पसंदीदा घर में हमने शादी कर ली। हमारे पीछे पहले से ही बहुत कुछ है, हम एक साथ और अधिक यादें बनाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते … यादें जो प्यार, हंसी, आरामदायक चुप्पी, मूवी नाइट्स, मूर्खतापूर्ण झगड़े और प्रसन्नता से भरी हैं। हमारे जीवन में इस बहुत ही महत्वपूर्ण समय के दौरान सभी प्यार और प्रकाश के लिए धन्यवाद!’ इन तस्वीरों को देखकर उनके प्रशंसक खुशी से झूम उठे है।

शादी के बाद पहली बार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को इस प्यारे जोड़े में देखकर फैंस उन्हें मन ही मन बधाईयां दे रहे है। उनके इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स के बधाईयों की भीड़ लगी है। कुछ मिनट पहले शेयर इस पोस्ट को छह लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके है। इस  इनके शादी का सारा कार्यक्रम रणबीर कपूर के वास्तु वाले घर में हुआ है। इसी घर में रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर और ऋषि कपूर शादी के बंधन में बंधे थे। रणबीर-आलिया की शादी काफी सामान्य तरीके से हुई है। इनके शादी में कुल 50 लोग मौजूद थे। इस शादी को काफी सिक्रेट और सिक्योरिटी के साथ संपन्न किया गया है।