मनोरंजन

Published: May 14, 2022 03:07 PM IST

Alia-Ranbir One Month Anniversary आलिया भट्ट अपने शादी के एक महीने पूरे होने पर रणबीर कपूर के साथ हुई रोमांटिक, तस्वीरें की शेयर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo- Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बीते 14 अप्रैल 2022 को एक्टर (Actor) रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ मुंबई में उनके वास्तु वाले घर में शादी के सात फेरे ली थी। आज उनके शादी को एक महीने पूरे हो गए है। ऐसे में अभिनेत्री अपने इस खास दिन को अपने पति के साथ सेलिब्रेट कर रही है। अदाकारा आज काफी खुश है। वो अपने पति रणबीर कपूर के साथ इस खास दिन को रोमांटिक अंदाज में एन्जॉय कर रही है। आलिया भट्ट अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसके पहली तस्वीर में अभिनेत्री रेड कलर का ऑउटफिट पहने अपने पति को निहारते हुए गले लगाते नजर आ रही है।

रणबीर कपूर भी वाइट कलर का शर्ट पहने दिखाई दे रहे है। अभिनेता शर्ट के ऊपर रेड कलर का ब्लेजर भी पहने है। वो भी आलिया भट्ट को प्यार भरे नजरों से देख रहे है। वहीं दूसरी तस्वीर ब्लैक एंड वाइट है। जिसमें अभिनेता आलिया भट्ट को अपनी बाहों में पकड़े है। आलिया भट्ट द्वारा शेयर की हुई तीसरी तस्वीर उनके रिस्पेशन पार्टी की हैं। आलिया भट्ट अपने कैप्शन में बैलून, डांसिंग लेडी और केक का इमोजी लगाई है। उनके इस पोस्ट से उनके फैंस काफी खुश है और उन्हें सभी प्रसंशक अपना प्यार दे रहे है।

उनके इस तस्वीर को कई सेलेब्स ने भी लाइक किया है जिसमें लारा दत्ता, अंगद बेदी नताशा पूनावाला, मर्जी पेस्तोंजी, अनिल कपूर, स्मृति ईरानी, दिया मिर्जा, वरुण धवन, करण वाही, नव्या नवेली नंदा, अभिषेक बच्चन, अनुष्का शर्मा, सोफी चौधरी, सोनाक्षी सिन्हा, गौहर खान, मोनालिसा, राधिका मंदाना, अर्जुन कपूर, कियारा आडवाणी, मुनमुन दत्ता, अथिया शेट्टी, अनन्या पांडे, नेहा धूपिया और आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी लाइक किया है। कुछ घंटे पहले पोस्ट इस तस्वीर को अब तक 16 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके है।  

गौरतलब है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने परिवार वालों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधे थे। आलिया भट्ट बहुत जल्द करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह, धर्मेंद्र देओल, शबाना आज़मी और जया बच्चन के साथ दिखाई देंगी। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। वहीं रणबीर कपूर भी अपने कई आगामी फिल्मों में नजर आने वाले है। वो अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रम्हास्त्र’ में अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, मौनी रॉय और डिंपल कपाडिया के साथ अपने मुख्य किरदार में नजर आएंगे।